एक्सप्लोरर

महाकाल की तर्ज पर कानुपर के इस शिवालय में होगी भस्म आरती, महाभारत काल से जुड़ी है कथा

UP News: उज्जैन महाकाल की तर्ज पर अब कानपुर की प्रसिद्ध आनंदेश्वर महादेव मंदिर में भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा. मंदिर में स्थापित शिवलिंग का रहस्य महाभारत काल से जुड़ा है.

Kanpur News: द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती से बाबा महाकाल की पूजा ब्रह्ममुहुर्त में शुरू होती है. अब छोटी काशी कहे जाने वाले कानपुर के आनंदेश्वर शिव मंदिर में भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती का सौभाग्य मिल सकेगा. भस्म आरती को लेकर जूना अखाड़ा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से निर्देश दिए गए हैं. अब इस नई व्यवस्था के निर्देश मिलने के बाद पहली बार भस्म आरती सोमवार को शुरू की गई.

जूना अखाड़े के मीडिया प्रभारी अंश कुमार ने बताया कि कानपुर के परमट धाम के आनंदेश्वर मंदिर में अब से भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा. जो श्रद्धालु रोजाना यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं उन्हें भस्म आरती देखने का सौभाग्य मिलेगा. खास बात यह है कि इस आरती आयोजन उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती की तरह होगा. 

बाबा का श्रृंगार कर की गई भस्म आरती
इस भस्म आरती का आयोजन कानपुर में होने वाली 7 दिन तक होली के दौरान बाबा के रुद्र अवतार के रूप में तैयार कर उन्हें गुलाल ,रंग लगाकर उसके बाद श्मशान से चिता की राख से शृंगार कर आरती की गई. आरती में शामिल हजारों लोगों ने इस दृश्य को देखकर आनंद की अनुभूति की, हर ओर जयघोष सुनाई दे रहा था.

इस भस्म आरती के दौरान श्मशान में जलने वाली चिता साथ गाय के गोबर, पीपल पलाश ,शमी और बेरी के पेड़ की लकड़ियों को जलाकर भस्म तैयार की गई, वहीं इस बात की भी मान्यता है कि शिव की भस्म आरती में जिस चिता की राख प्रयोग की जाती है उस शख्स को मोक्ष प्राप्त होता है.

मंदिर को लेकर ये है पौराणिक कथा
कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. मंदिर में स्थापित शिवलिंग के बारे में बताया जाता है कि महाभारत काल के समय के दौरान एक गाय रोजाना चरने के लिए जाया करती थी, लेकिन वापस आने से पहले वो अपना सारा दूध एक स्थान गिरा गिरा देती थी.

इससे गाय का मालिक बहुत परेशान था. एक दिन जब उसने इस बात की जानकारी करने के लिए गया का पीछा किया तो पता चला कि गाय स्वयं अपना पूरा दूध एक स्थान पर गिरा देती है. इस पर गांव के लोगों ने वहां के राजा के साथ मिलकर खुदाई कराई. खुदाई में वहां एक शिवलिंग निकला. खास बात ये है कि जो गाय अपना सारा दूध शिवलिंग वाले स्थान पर गिराती थी उसका नाम आनंदी था. इसी के चलते इस मंदिर का नाम आनंदेश्वर रखा गया.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में कथा करने आएंगे धीरेंद्र शास्त्री, 5 दिन के लिए डालेंगे डेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget