एक्सप्लोरर

सपा के गढ़ करहल में बीजेपी ने चला बड़ा दांव, अखिलेश यादव के बहनोई को बनाया उम्मीदवार

Karhal Bypoll 2024: करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी की सबसे मजबूत किला मानी जाती है. ये सीट अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद ख़ाली हुई है जिसके बाद इस पर उपचुनाव हो रहा है.

Karhal Bypoll 2024: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने करहल सीट पर बड़ा दांव चला है. इस सीट पर पार्टी ने अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात ये हैं कि अनुजेश यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बहनोई हैं. ऐसे में इस सीट पर चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है. 

करहल विधानसभा सीट पर यादव वोटर निर्णायक भूमिका में है ऐसे में बीजेपी ने भी सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए यादव प्रत्याशी पर ही दांव चलते हुए अनुजेश यादव को टिकट दिया है. बड़ी बात ये है कि अनुजेश सपा सांसद और अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के बहनोई है. वहीं अखिलेश यादव ने इस सीट से भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. 

सपा का गढ़ में दिलचस्प हुई लड़ाई
करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है. 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन कन्नौज से सांसद बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद करहल सीट पर उपचुनाव हो रहा है. अनुजेश यादव के आने से इस सीट पर एक तरफ अखिलेश यादव के भतीजे होंगे तो वहीं दूसरी ओर उनके बहनोई के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा.

करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी की सबसे मजबूत किला मानी जाती है. इस सीट पर आज तक भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं जीत सकी है. वहीं साल 1993 के बाद से लगातार यहां सपा चुनाव जीतती आ रही है. करहल सीट से दो बार सपा के बाबूराम यादव, चार बार सोबरन सिंह यादव और एक बार अखिलेश यादव विधायक रह चुके हैं. 

बता दें कि यूपी की नौ सीटों करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर पर उपुचनाव होना है. नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है जबकि 13 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग होगी. यूपी उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. 

UP ByPolls Bjp Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, स्कूटी सवार युवक ब्रिज की रेलिंग में फंसा, मौके पर मौत
गोरखपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, स्कूटी सवार युवक ब्रिज की रेलिंग में फंसा, मौके पर मौत
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
Noida News: सोसाइटी में होली पर युवक की हत्या से सनसनी, प्रेमिका के भाई ने मारी गोली, 2 गिरफ्तार
नोएडा: सोसाइटी में होली पर युवक की हत्या से सनसनी, प्रेमिका के भाई ने मारी गोली, 2 गिरफ्तार
Moradabad News: बच्चा नहीं होने के ताने ने ले ली दो जानें, पत्नी की हत्या कर पति ने की सुसाइड
मुरादाबाद: बच्चा नहीं होने का ताना बना जानलेवा, पत्नी की हत्या कर पति ने की सुसाइड

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget