एक्सप्लोरर

Kaushambi News: इस दिन से शुरू होगा कौशांबी महोत्सव, गृह मंत्री अमित शाह 117 परियोजनाओं की देंगे सौगात

UP News: कौशांबी की स्थापना 4 अप्रैल 1997 को हुई थी, कौशांबी को जनपद बनाने का श्रेय सूबे की पूर्ववर्ती बसपा सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जाता है.

Kaushambi Foundation Day: यूपी के कौशांबी में कौशांबी स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 7 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल तक होगा. कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. तीन दिवसीय कार्यक्रम की सफलता के लिए हफ्ते भर से जिले समेत मंडल के अफसर जायजा ले रहे हैं. गृह मंत्री के आने से पहले बीएसएफ के जवानों ने हवाई सर्वे किया. इसके अलावा प्रयागराज जोन आईजी भानु भाष्कर ने भी कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड एवं शक्तिपीठ कड़ा धाम का जायजा लिया.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 612.94 करोड़ लागत की 117 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. गृहमंत्री के साथी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य मंत्री भी आएंगे. तीन दिवसीय राम कथा का भी आयोजन किया जाएगा. कथा वाचन कुमार विश्वास करेंगे. इसके अलावा गरीब परिवार के 551 बेटे एवं बेटियों का सामूहिक विवाह भी होगा. महोत्सव में कौशांबी संसदीय सीट के अलावा प्रतापगढ़ के कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा के लोग शामिल होंगे.

कौशांबी के सांसद ने कौशांबी महोत्सव मनाने की पहल शुरू की
कौशांबी की स्थापना 4 अप्रैल 1997 को हुई थी. कौशांबी को जनपद बनाने का श्रेय सूबे की पूर्ववर्ती बसपा सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जाता है. तब से प्रदेश में दो दफा बसपा की सरकार बनी. इसके अलावा दो दफा सपा की भी सरकार रही. लेकिन किसी भी दल के सांसद एवं विधायक ने कौशांबी महोत्सव नहीं मनाया. हालांकि बीजेपी की केंद्र एवं प्रदेश में सरकार बनते ही कौशांबी सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने ही कौशांबी महोत्सव मनाने की पहल शुरू की. वर्ष 2017 एवं 18 में कौशांबी महोत्सव का आयोजन किया गया.

तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है
तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा भी पहुंचे थे. उन्होंने कौशांबी के विकास के लिए करोड़ों का पैकेज दिया था. हालांकि कोविड की वजह से आयोजन बीच में ही ठप हो गया था. लेकिन इस दफा एक बार फिर से कौशांबी सांसद विनोद सोनकर की पहल पर तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पिछले 2 वर्षों की तरह यह आयोजन मंझनपुर मुख्यालय के डायट मैदान में ना होकर सिराथू विधानसभा के कड़ा धाम में मनाया जाएगा.

रामकथा का वाचन कुमार विश्वास करेंगे
कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इसके अलावा तीन दिवसीय रामकथा का वाचन कुमार विश्वास करेंगे. इस दौरान 551 जोड़ों का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है. वही वीवीआइपी आगमन को लेकर कार्यक्रम से एक दिन पहले बीएसएफ के जवानों ने हवाई सर्वेक्षण किया. साथ ही साथ कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रयागराज जोन एडीजी भानु भाष्कर, आईजी राकेश सिंह, कौशांबी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डीएम सुजीत कुमार लगातार भ्रमण कर रहे हैं.

एडीजी भानु भाष्कर ने दी अहम जानकारी
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए एडीजी भानु भाष्कर ने बताया कि कल से तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसमे हम लोगों ने त्रिस्तरीय चेकिंग किया. सबसे पहले जनपद में जितने भी सड़के हैं, जितने भी दो पहिया, चार पहिया वाहन हैं, उनकी भी चेकिंग की गई है. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के पास से आने-जाने वालों की भी चेकिंग की गई. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के मानक के अनुसार चेकिंग की. कई जिले की फोर्स के अलावा 8 अन्य जनपदों की फोर्स सहित पीएसी के जवान भी लगाए गए हैं. राजपत्रित एवं प्रशासनिक अधिकारी भी आए हैं. इनकी बकायदा ब्रीफिंग भी की गई है.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: यूपी में बीजेपी गांव-गांव से लिखेगी जीत की कहानी, हर गली में बीजेपी की नीतियों का होगा प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
Noida News: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jodhpur News: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
जोधपुर: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget