एक्सप्लोरर

Kaushambi News: यूपी एसटीएफ ने कौशांबी में मोस्ट वांटेड गुरफान को एनकाउंटर में किया ढेर, हत्या, लूट समेत कई मामलों में थी तलाश

Kaushambi Encounter: कौशांबी में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश मो गुफरान ढेर हो गया है. उस पर सवा लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी.

Kaushambi Police Encounter: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में एसटीएफ (STF) ने एक और एनकाउंटर (Encounter) को अंजाम दिया है. इस एनकाउंटर में पुलिस ने इनामी बदमाश मोहम्मद गुफरान को मार गिराया है. पुलिस की ओर से उस पर सवा लाख रुपये का इनाम घोषित था. आरोपी पर हत्या, लूट और हत्या की कोशिश जैसे कई संगीन मामले थे. कई जनपदों की पुलिस को उसकी तलाश थी, जिसके बाद आज सुबह उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. 

एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये मुठभेड़ आज सुबह तड़के पांच बजे मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास हुई. खबर के मुताबिक जनपद कौशांबी के थाना कोतवाली समदा क्षेत्र में डीएसपी एसटीएफ और HQ टीम के साथ आज सुबह इनामी बदमाश मो गुफरान की मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सवा लाख का इनामी बदमाश ढेर

मृतक बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी गुफरान के तौर पर हुई है. गुफरान थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला था. उस पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास के 7 अभियोग में मुकदमे दर्ज थे. कई जनपदों को पुलिस का उसकी तलाश थी. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद गुफरान पर एडीजी जोन प्रयागराज द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया था जबकि जनपद सुल्तानपुर में उस पर 25000 का इनाम घोषित था.

मो. गुफरान पर जनपद प्रतापगढ़ आदि जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसी गम्भीर घटनाओं के 13 से भी अधिक अभियोग पंजीकृत हैं.  पुलिस को आरोपी के पास से  एक कारबाइन 9 एमएम, एक पिस्तौल 32 बोर और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि गुफरान ने इसी साल अप्रैल के महीने में भी प्रतापगढ़ के ज्वैलर को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. 

ये भी पढ़ें- Film Adipurush:  फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ अर्जियों को लेकर हाईकोर्ट सख्त, आज लखनऊ बेंच में होगी सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hapur News: ईमानदारी दिखाना पड़ा भारी, सरसों लौटाने गए युवक से दबंगों की मारपीट, तोड़ी हड्डियां
हापुड़ में ईमानदारी दिखाना पड़ा भारी, सरसों लौटाने गए युवक से दबंगों की मारपीट, तोड़ी हड्डियां
अयोध्या में जच्चा-बच्चा की मौत पर मामला गरमाया, सपा नेता बोले- 'ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि...'
अयोध्या में जच्चा-बच्चा की मौत पर मामला गरमाया, सपा नेता बोले- 'ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि...'
Basti News: बस्ती के डीएम-एसपी ने की गेहूं की फसलों की जांच, किसानों को बीमा और MSP का दिया भरोसा
बस्ती के डीएम-एसपी ने की गेहूं की फसलों की जांच, किसानों को बीमा और MSP का दिया भरोसा
मिडिल ईस्ट तनाव पर पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बड़ा बयान, बोले- 'मानसिक रूप से तैयार...'
मिडिल ईस्ट तनाव पर पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बड़ा बयान, बोले- 'मानसिक रूप से तैयार...'

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget