एक्सप्लोरर

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, शीतकाल में ITBP जवानों की तैनाती

Uttarakhand News: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में सुरक्षा बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री ने अहम फैसला लिया है. इन धामों पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों की तैनाती की गई.

Kedarnath and Badrinath Security: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अहम फैसला लिया है. शीतकाल के दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की तैनाती कर दी गई है. दोनों धामों में एक-एक प्लाटून के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कर्मचारी भी मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

वर्ष 2022 में केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सोने की परतें चढ़ाए जाने के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं. उस दौरान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर शीतकाल में धामों की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की तैनाती की मांग की थी. इस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया. इसके तहत हर वर्ष कपाट बंद होने के बाद दोनों धामों में आईटीबीपी के जवान तैनात किए जाएंगे.

मंदिर को क्षति से बचाना और पवित्रता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं. इसके बाद ये दोनों धाम पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं और मंदिरों में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होती. लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है. मंदिर समिति और सरकार का मानना है कि इन स्थलों को किसी भी तरह की क्षति से बचाना और उनकी पवित्रता को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

आईटीबीपी जवान अत्याधुनिक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात
आईटीबीपी की तैनाती से दोनों मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त हो गई है. आईटीबीपी जवान अत्याधुनिक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहते हैं. उनका मुख्य उद्देश्य मंदिर की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है. श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कर्मचारी भी शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इनके अलावा, स्थानीय पुलिस भी तैनात की गई है. जो आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर धामों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

शीतकाल के दौरान मंदिरों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- बीकेटीसी अध्यक्ष
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा, "शीतकाल के दौरान मंदिरों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. आईटीबीपी की तैनाती से मंदिरों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी. हम केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस निर्णय का स्वागत करते है. आईटीबीपी जवानों की तैनाती एक योजनाबद्ध प्रक्रिया के तहत होती है. दोनों धामों में जवानों की एक-एक प्लाटून तैनात की गई है. प्रत्येक प्लाटून में करीब 30 से 40 जवान होते हैं, जो 24 घंटे गश्त करते हैं. जवान अत्यंत विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे बर्फीले और दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.

मंदिर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक हैं. इन मंदिरों में लाखों श्रद्धालु हर वर्ष दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे में शीतकाल में इनकी सुरक्षा को लेकर सरकार और मंदिर समिति की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. आईटीबीपी की तैनाती से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि, मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि न हो. इसके अलावा, बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के दौरान भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की योजना है. इसके तहत अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और डिजिटल निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाएगा. इसके अलावा, आईटीबीपी की तैनाती की अवधि को आवश्यकता अनुसार बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है.

धार्मिक धरोहरों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी- BKTC
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में शीतकाल के दौरान आईटीबीपी की तैनाती एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे मंदिरों की सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विश्वास पैदा होगा. मंदिर समिति, पुलिस और आईटीबीपी के संयुक्त प्रयास से इन धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकेगा. श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और सरकार का यह प्रयास धार्मिक धरोहरों की सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम है. इससे न केवल धामों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए भी यह एक सुरक्षित माहौल तैयार करेगा.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में साइबर अपराध से दो साल में 3712 पीड़ित, पुलिस ने पकड़े सिर्फ तीन ठग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने TDP सांसदों को किया 'अलर्ट', BJP का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने TDP सांसदों को किया 'अलर्ट', BJP का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
देहरादून में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर, मर्डर केस में इनामी समेत कई अपराधी दबोचे
देहरादून में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर, मर्डर केस में इनामी समेत कई अपराधी दबोचे
लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget