एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा में लोगों को नहीं होगी भाषा की समस्या, लोकल लैंग्वेज वाले जवानों की होगी तैनाती

Kedarnath Dham Yatra 2023: भगवान केदारनाथ के कपाट खुलते ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल श्रद्धालुओं के मामले में बीते साल का भी रिकॉर्ड टूट जाएगा.

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) प्रशासन केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) की तैयारियों में जुट गया है. यात्रा को लेकर इस बार पुलिस की ओर से नए प्लान तैयार किए गए हैं. पुलिस प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, गाड़ियों की पार्किंग, भाषा संबंधी समस्या और पार्किंग समेत विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रहा है. पुलिस अधीक्षक विशाखा भदाणे ने गुरुवार को तैयारियों को लेकर पत्रकारों से बातचीत की और उनसे सुझाव भी मांगे. 

विशाखा भदाणे ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस बार पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय भाषा की बड़ी समस्या आती है. बाहरी राज्यों से आए यात्री ये भाषा नहीं समझ पाते. उन्हें यहां तक हिंदी भाषा का भी ज्ञान नहीं होता है. ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए ऐसे जवानों की तैनाती की जाएगी, जो विभिन्न राज्यों की भाषाओं का ज्ञान रख सकें. 

जाम से बचाने की है यह प्लानिंग
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक जिन लोगों की राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जमीन हैं, उनकी जमीन पर पार्किंग बनाकर यात्रियों को सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही स्थानीय लोगों को इससे रोजगार मिल सकेगा. पिछल वर्ष की तरह इस बार जिला पंचायत सड़क किनारे वाहनों से कोई शुल्क नहीं लेगा, बल्कि पुलिस प्रशासन सड़क किनारे किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने देगा. यात्रियों के वाहन सड़क किनारे लगाने की जगह पार्किंग स्थलों में लगवाए जाएंगे.

ऐसे लोगों का बनाया जाएगा आईडी कार्ड
एसपी भदाणे ने कहा कि इस बार घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी के अलावा अन्य मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा और इनके आईडी प्रूफ बनाए जाएंगे, जिससे कोई भी घटना घटने पर इनकी पहचान हो सके. उन्होंने कहा कि पिछली यात्राओं में देखने को मिला है कि मजदूर घटना घटने के बाद कहीं भाग जाते हैं और उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में मजदूरों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जवानों को तैनात किया जाएगा. एसपी ने कहा कि रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई ऐसे डेंजर जोन के अलावा खतरे के निशान हैं, जहां की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दी गई है. राजमार्ग पर पैराफिट, क्राश बैरियर के अलावा सुरक्षा दीवार लगाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें -

Watch: ब्रजेश पाठक बोले- अखिलेश यादव को मिले 'भ्रष्टाचार भूषण' की उपाधि, आजम खान का नाम लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget