एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन रोके जाने से स्थानीय लोगों में गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

Kedarnath Yatra Registration: उत्तराखंड में मौसम खराब होने की वजह से केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण 25 मई तक रोके गए हैं. धाम में समय-समय पर बर्फबारी हो रही है. ऐसे में रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है.

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के रजिस्ट्रेशन बार-बार बंद किए जाने से केदारघाटी के लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बमुश्किल कर्जा लेकर यात्रा में अपना व्यवसाय शुरू किया है, लेकिन धाम के लिए पंजीकरण बंद होने और यात्रियों के कम संख्या में पहुंचने से उनके रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पंजीकरण नहीं खोले गए तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे.

दरअसल, मौसम खराब होने की वजह से केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण 25 मई तक रोके गए हैं. धाम में समय-समय पर बर्फबारी हो रही है. इस वजह से पंजीकरण रोके जा रहे हैं. पंजीकरण रोके जाने से धाम आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है. मौसम साफ होने के बाद भी बार-बार पंजीकरण रोके जाने से अब स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. स्थानीय व्यवसायी दीपक सिंह, ऋषभ अग्रवाल, रोहित शर्मा, पवन राणा, धर्मेंद्र पंवार ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पंजीकरण पर लगाई रोक को हटा देना चाहिए. यदि पंजीकरण पर लगी रोक नहीं हटाई गई तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.

उत्तराखंड क्रांति दल ने की ये मांग

दूसरी ओर चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन की बाध्यता खत्म न होने पर उत्तराखंड क्रांति दल और व्यापार सभा रुद्रप्रयाग ने आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के कारण यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो गई है और इसका असर व्यवसायियों पर पड़ रहा है. उक्रांद के जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगाई, केंद्रीय प्रवक्ता मोहित डिमरी और व्यापार संघ अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह बना हुआ है, लेकिन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता ने यात्रा में खलल पैदा करने का काम किया है. तीर्थयात्रियों के सीमित संख्या में आने से यात्रा पड़ावों में व्यापार करने वाले व्यापारी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि काफी दिनों से मौसम साफ है. ऐसे में सरकार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को खत्म कर देना चाहिए.

'एक सप्ताह के लिए रजिस्ट्रेशन फुल'

वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर हर दिन के लिए तीस हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं और आगामी एक सप्ताह के लिए रजिस्ट्रेशन फुल हैं. धाम में अभी दस से बारह हजार लोगों के लिए ही रहने और खाने की उचित व्यवस्थाएं हैं. तीर्थयात्रियों की सुविधा के अनुसार ही यात्रा मार्गो पर व्यवस्थाएं की गई हैं.

ये भी पढ़ें- Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर के शीर्ष पर सजेगा सोने का कलश, भोले के कई भक्तों ने जाहिर की दान की इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ किया गया रेफर, SP ने दिए जांच के आदेश
सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ किया गया रेफर, SP ने दिए जांच के आदेश
मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- 'मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं...'
मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- 'मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं...'
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
Sultanpur News: सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget