एक्सप्लोरर

SBI Annuity Deposit: बैंक हर महीने देगा नियमित पेंशन, ये स्कीम है खास, जानें- कैसे करें निवेश

SBI की Annuity Deposit Scheme स्कीम के तहत आपको एक अवधि तक एकमुश्त राशि का भुगतान करना होता है। इसके बाद आप EMI की तरह हर माह एक निश्चित राशि प्राप्त कर सकते हैं।

नौकरी करने वाला शख्स रिटायरमेंट के बाद के खर्च के लिए हर माह तय पेंशन चाहता है। यह किसी भी व्यक्ति की बुनियादी जरूरत होती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की Annuity Deposit Scheme इसी से जुड़ी स्कीम है। इस स्कीम के तहत आपको एक अवधि तक एकमुश्त राशि का भुगतान करना होता है। इसके बाद आप EMI की तरह हर माह एक निश्चित राशि प्राप्त कर सकते हैं। हर महीने मिलने वाली राशि में मूलधन का एक हिस्सा और ब्याज शामिल होता है।

यह स्कीम ऐसे लोगों के लिए है जो रिटायर होने के बाद हर महीने अपनी सेविंग से एक नियमित आय चाहते हैं। आप जिस तारीख को राशि जमा करेंगे, उसी तारीख को हर माह आपको एक निश्चित राशि मिलेगी। अगर आपने 29, 30 या 31 को पैसे जमा कराए हैं और अगले महीने इनमें से कोई तारीख नहीं पड़ रही है तो अगले महीने की पहली तारीख को आपको पेंशन राशि का भुगतान किया जाएगा।

SBI Annuity Deposit: बैंक हर महीने देगा नियमित पेंशन, ये स्कीम है खास, जानें- कैसे करें निवेश

SBI Annuity Deposit Scheme से जुड़ी खास बातें

राशि जमा करने की अवधि यह डिपोजिट स्कीम 36 माह/ 60 माह/ 84 माह या 120 माह के लिए उपलब्ध है। आपकी मासिक आय पैसे जमा करने की अवधि और मूलधन पर निर्भर करेगा।

इतनी राशि कर सकते हैं जमा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी राशि हर महीने चाहते हैं। अगर 60 साल तक आपको हर माह 5,000 रुपये की मासिक आय चाहिए तो बैंक आपको बताएगा कि आपको कितनी राशि जमा करनी है। हालांकि, डिपोजिट राशि 25,000 रुपये से कम नहीं होने चाहिए। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है।

ब्याज दर Annuity जमा पर समान मेच्योरिटी के टर्म डिपोजिट के मुताबिक ब्याज मिलता है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक बैंक इस समय एक साल से 10 साल की अवधि के डिपोजिट पर 6% का ब्याज देता है। वरिष्ठ नागरिकों को आम लोगों से 0.5% अधिक यानी 6.5% की दर से ब्याज मिलेगा। एसबीआई के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए ब्याज की दर सात फीसद है।

SBI Annuity Deposit: बैंक हर महीने देगा नियमित पेंशन, ये स्कीम है खास, जानें- कैसे करें निवेश

समय से पहले निकासी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक केवल जमाकर्ता की मौत होने पर ही तय मियाद से पहले राशि निकाली जा सकती है।

अन्य सुविधाएं इस स्कीम में नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है। जमाकर्ता Annuity में जमा राशि के 75% के बराबर राशि के ओवरड्राफ्ट और लोन सुविधा का लाभ उठा सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget