एक्सप्लोरर

दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग, छोटी-छोटी बातों को लेकर हो जाते हैं अपसेट

शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग जो भी कार्य करते हैं उसको कुछ गोपनीय तरीके से करते हैं। यानी यह लोग अपना कार्य बहुत ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते हैं और कंप्लीट होने के बाद ही लोगों को बताते हैं।

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी

शतभिषा का अर्थ है 100 चिकित्सक, 100 औषधियां या 100 उपचार-कर्ता जीवन में जो रोग, दुख, कष्ट या पीड़ा है उसको मिटाने के लिए दैवीय व्यवस्था में औषधि व उपकरण से सज्जित 100 चिकित्सकों के दल की रचना हुई है। इस नक्षत्र को शततारा भी कहते हैं। शततारा का अर्थ होता है 100 तारों वाला नक्षत्र।

विद्वानों ने शतभिषा को वृत्ताकार माना है। एक ऐसा व्रत जो भीतर से रिक्त या शून्य है। कुछ विद्वान इसे चमत्कारी कड़ा भी मानते हैं। जो चीज घेरे में हैं उसमें एक रहस्य होता है और गोपनीयता छुपी हुई होती है। शतभिषा नक्षत्र का देवता, जल, बादल व वर्षा का स्वामी वरुण हैं। शतभिषा नक्षत्र कुंभ राशि में पड़ता है, इसलिए कुंभ राशि वालों का यह नक्षत्र हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोगों के अंदर कौन-कौन से गुण होते हैं।

दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग, छोटी-छोटी बातों को लेकर हो जाते हैं अपसेट

गुण

शतभिषा नक्षत्र के लोग, जीवन और सृष्टि चक्र का भेद पा लेते हैं। यानी इनके अंदर पूरे जीवन का जो कारण है, उसको समझने की क्षमता होती है। यह दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं।

शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग जो भी कार्य करते हैं उसको कुछ गोपनीय तरीके से करते हैं। यानी यह लोग अपना कार्य बहुत ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते हैं और कंप्लीट होने के बाद ही लोगों को बताते हैं। इसका एक दूसरा पक्ष यह भी है कि ये लोग इस संसार में आध्यात्मिक रूप से अपना कार्य करते हुए गोपनीय तरीके से आगे बढ़ते रहते हैं।

नकारात्मक विषम परिस्थिति में भी एक सकारात्मक भविष्य की कल्पना करने में सक्षम होते हैं। यही नहीं ये लोग अपनी मेहनत से स्थितियों को ठीक कर लेते हैं।

इनके अंदर कम्युनिकेशन के भी अद्भुत गुण होते हैं। यह लोग मीडिया जगत व पत्रकारिता के क्षेत्रों में अपने गुणों का बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यदि इस प्रोफेशन में न हों तो भी इनके पास जमाने भर की खबरें होती हैं। या यूं कहें कि यह लोग काफी अपडेट रहते हैं।

इन लोगों को जब भी कोई महत्वपूर्ण कार्य करना होता है तो यह एकांत में जाकर उसको करना अधिक पसंद करते हैं। वैसे इस नक्षत्र वाले व्यक्तियों को एकांत ज्यादा पसंद होता है। यह लोग अकेले बैठकर बहुत अच्छा सोच लेते हैं और अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से कर भी लेते हैं।

यह लोग उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने में एक्सपर्ट होते हैं। किसी भी प्रकार की हत्या, डकैती, लूट आदि के रहस्य तक पहुंचने में यह लोग दक्ष होते हैं।

इस नक्षत्र के लोगों में एक विचित्र और अद्भुत आकर्षण होता है। भले ही यह लोग रंग रूप में सामान्य हों फिर भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल होते हैं।

यदि इस नक्षत्र वाला व्यक्ति डॉक्टर हो जाए तो वह बहुत ही योग्य डॉक्टर होता है और यदि डॉक्टर न हो तो भी चिकित्सा संबंधित ज्ञान में रुचि रखता है।

सावधानियां

शतभिषा नक्षत्र के व्यक्ति का मूड बहुत जल्दी खराब हो सकता है। यह लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर अपसेट हो जाते हैं और क्रोधित होकर आक्रामक बर्ताव करने लगते हैं। इसलिए इन लोगों को शांत रहना चाहिए।

कई बार इनके अंदर बेवजह का संदेश यानी शंका करने का स्वभाव आ जाता है जिसके कारण इन्हें परेशानियां उठानी पड़ती हैं। कोशिश करें कि अपने जीवन में अनावश्यक रूप से तनाव की स्थिति न पैदा करें।

इस नक्षत्र के व्यक्तियों में कभी-कभी नशाखोरी व मादक पदार्थों के सेवन का दुर्गुण आ जाता है। इसको लेकर इन लोगों को सचेत रहना चाहिए। इसलिए इन लोगों को अपनी संगत पर विशेष ध्यान रखना होगा।

दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग, छोटी-छोटी बातों को लेकर हो जाते हैं अपसेट

कैसे बढ़ाएं पावर

शतभिषा नक्षत्र का वृक्ष होता है कदम्ब। यह मुख्य रूप से अंडमान, बंगाल तथा असम में पाया जाता है। यह पेड़ बहुत जल्दी बढ़ता है। कदम्ब कई तरह के होते हैं जैसे राजकदम्ब और कदम्बिका आदि कई नामों से जाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण कदम्ब के पेड़ के नीचे ही रहकर अपनी बांसुरी बजाया करते थे। इस पेड़ का जितना धार्मिक महत्व है उससे कई अधिक इसका फायदा आपकी सेहत से भी जुड़ा हुआ है। इसकी पत्ती, छाल, फल समान मात्रा में लेकर काढ़ा पीने से डायाबिटीज ठीक होता है। कदम्ब का वृक्ष इस नक्षत्र वाले को लगाना चाहिए। उनको खाद पानी देना चाहिए और सेवा करनी चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget