एक्सप्लोरर

ITM GIDA के स्टूडेंट्स ने बनाया अनोखा लाइटनिंग अरेस्टर, आकाशीय बिजली गिरने से पहले करेगा अलर्ट!

UP News: आईटीएम गीडा के चार स्टूडेंट्स ने लाइटनिंग अरेस्टर तैयार किया है जो लोगों को आकाशीय बिजली गिरने से पहले इसकी सूचना दे देगा. छात्रों ने बताया कि ये किस तरह से काम करेगा.

Gorakhpur News: ITM GIDA (इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) गीडा के चार स्टूडेंट्स ने बनाया अनोखा लाइटनिंग अरेस्टर तैयार किया है. धातु के महादेव-शेषनाग वज्रपात से लोगों की रक्षा करेंगे. आकाशीय बिजली गिरने से पहले ये यंत्र (लाइटनिंग अरेस्टर) लोगों को वज्रपात की सूचना देगा, जिससे लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जा सकते हैं.

इसे बनाने में 8 दिन का समय और 10 हजार रुपए का खर्च आया है. शहरी और ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही वज्रपात की घटनाओं के दौरान होने वाली मौतों को रोकने में इस ‘लाइटनिंग अरेस्‍टर’ से काफी मदद मिलेगी. दूर बैठे मौसम विज्ञानी भी इसके माध्यम से लोगों को शहर और गांव में आगाह कर सकते हैं.

गोरखपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के चार छात्रों साईं अंश, अंशिका, श्वेत यादव और प्रणव ठाकुर ने मिलकर इस अनोखे लाइटनिंग अरेस्टर को तैयार किया है. जहां शहर या गांव में बिजली गिरने की संभावना होगी, तो ये यंत्र स्पीकर से सचेत होने के लिए लोगों को आगाह करने लगेगा. तेज गर्जन की आवाज से ये यंत्र एक्टिव हो जाएगा, और आकाशीय बिजली को अपने भीतर समाहित कर लेगा.

महादेव और शेषनाग की धातु से बनी मूर्ति में किया तैयार
इसके लिए चारों स्टूडेंट्स ने डिवाइस को भगवान शिव यानी महादेव और शेषनाग की धातु से बनी मूर्ति में तैयार किया है. वज्रपात के समय एक्टिव होने के साथ इस यंत्र में हजारों किलोवाट बिजली उत्‍सर्जन होगा और ये आकाशीय बिजली को अपने भीतर समाहित कर लेगी. इस तकनीक की मदद से आकाशीय बिजली को मूर्ति के स्थान पर केंद्रित किया जा सकता हैं, ऐसा करने से आस-पास के लोगों की जान बच सकती हैं.

छात्र श्वेत यादव ने बताया  कि आमतौर पर आकाशीय बिजली हरे वृक्ष, खुले स्थान और बिजली के तारों व खम्बों पर ज्यादा केंद्रित होती हैं. इनके माध्यम से आकाशीय बिजली जमीन में समा जाती हैं. यही बिजली जब किसी इंसान के ऊपर गिरती है, तो जान भी चली जाती है. यही वजह है कि बारिश के वक्त लोगों को खुले आसमान के नीचे  रहने से मना किया जाता है. क्योंकि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके जानमाल का नुकसान नहीं होने पाए, लेकिन वज्रपात की सटीक सूचना और स्थान का पता नहीं होने की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. यही सोचकर उन लोगों ने महादेव और शेषनाग की धातु की मूर्ति में इस लाइटनिंग अरेस्टर को तैयार किया है.

कैसे काम करेगा लाइटनिंग अरेस्टर? 
अंशिका ने बताया  मूर्ति  में उन लोगों ने एक माइक सेंसर लगाया है. जो आवाज से एक्टिव हो जाता हैं और कई हजार वोल्ट का करंट उत्पन्न करने लगता है. ये करंट धातु से बनी भगवान शिव यानी महादेव व शेषनाग के आसपास उत्पन्न होता है. धातु से बनी मूर्ति आकाशीय बिजली को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं.

इससे  आस-पास के लोगों के बजाय बिजली  धातु से बनी मूर्ति व उपकरण की तरफ केंद्रित होकर गिरे. छात्र साईं अंश ने बताया कि इसे बनाने 8 दिन का समय और 10 हजार का खर्च आया है. इस प्रोजेक्ट में हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर, 3.7 वोल्ट बैटरी, चार्जर एलईडी लाईट, मेटल, पीतल धातु, स्विच जैसे उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है.

आईटीएम गीडा के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया छात्रों ने  कॉलेज के इनोवेशन सेल में इस प्रोजेक्ट का प्रोटोटाइप मॉडल तैयार किया है. जो वज्रपात से लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं. छात्रों के छोटे-छोटे आईडिया से ही बहुत सी समस्याओं का उचित समाधान कर सकते हैं. आज छात्र इस तरह की वैज्ञानिक सोच रखते हैं. ये एक अच्छी पहल है. इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल सहित संस्थान के सभी शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के सांसद की बेटी ने युवक को फोन पर दी धमकी? सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
Hardoi News: इंस्टाग्राम रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
हरदोई: रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget