एक्सप्लोरर

मैनपुरी बवाल पर रामगोपाल यादव ने साधा निशाना, कहा- 'भाजपा की सत्ता से विदाई का समय आ गया..'

Lok Sabha Elections 2024: मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति को लेकर हुए विवाद पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गए हैं. जिस पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने निशाना साधा.

Lok Sabha Elections 2024: मैनपुरी में शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के बाद महाराणा प्रताप की मूर्ति को लेकर हुए बवाल पर समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद और चाचा राम गोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ज़बरदस्त हमला किया है. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को ये लगे कि वो डीएम और एसएसपी के दम पर चुनाव लड़ लेंगे तो उस पार्टी का पतन शुरू हो गया है. 

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा की सत्ता की विदाई का समय आ गया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जब किसी राजनैतिक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये ग़लत फ़हमी हो जाए कि उन्हें चुनाव डीएम और एसएसपी जिता देंगे तो समझ लेना कि उस दल का पतन प्रारंभ हो गया है. यही हाल अब बीजेपी का है. उनका सत्ता से विदाई का समय आ गया है. अधिकारी बहुत समझदार होते हैं वे समय की नब्ज को पहचानते हैं.'

मैनपुरी में सपा-भाजपा आमने-सामने
शनिवार को मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था. आरोप है कि इस दौरान कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ गए और मूर्ति पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. 

इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं और क्षत्रिय समाज की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और उन्होंने हंगामा कर दिया. भाजपा ने इसे देश के नायकों को अपमान बताया है. सीएम योगी ने भी इस घटना को संज्ञान में लेते हुए सपा पर पलटवार किया. इस मामले में कोतवाली थाने में सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिसके बाद सपा और भाजपा एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया.

धनंजय सिंह की पत्नी का मायावती काट सकती है टिकट? श्रीकला ने दिया इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget