एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: बिन मायावती के तीसरा मोर्चा कितना होगा कारगर? BSP का उत्तर प्रदेश में जान लें सियासी वजूद

Lok Sabha Election 2024: बसपा का यूपी के अलावा पूरे देश में वोट बैंक और जनाधार है. 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का एक प्रत्याशी जीता था. बावजूद वोट प्रतिशत 13 फीसदी के आसपास था.

Uttar Pradesh Politics: बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में घेरने के लिए नीतीश कुमार तीसरे मोर्चे की कवायद कर रहे हैं. उन्होंने पटना में 23 जून को विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे. मायावती को विपक्षी दलों की बैठक में नहीं बुलाया गया. अब सवाल उठ रहा है कि उत्तर प्रदेश में बिना बीएसपी के तीसरा मोर्चा कितना कारगर साबित होगा. उत्तर प्रदेश से बसपा के 10 लोकसभा सांसद हैं. बहुजन समाज पार्टी ने पूछा है कि उत्तर प्रदेस में नीतीश कुमार और ममता बनर्जी का कितना वोट बैंक है. बहुजन समाज पार्टी का उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे देश में वोट बैंक और जनाधार है. मायावती को नजरअंदाज कर कोई भी मोर्चा सफल नहीं हो सकता. 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का एक प्रत्याशी जीता था. बावजूद वोट प्रतिशत 13 फीसदी के आसपास था.

मायावती को विपक्षी दलों की बैठक का नहीं मिला न्योता

विधानसभा चुनाव में बसपा को 12.9 फीसदी वोट मिले थे. हालिया संपन्न नगर पंचायत चुनाव में बसपा के 6.8 फीसदी अध्यक्ष जीते. नगर पालिका में 8 .04 फीसदी अध्यक्षों को जीत मिली. हालांकि नगर निगम में बसपा का वोट प्रतिशत जरूर घटा. 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा का गठबंधन था. उस दौरान सपा को केवल 5 सीटें मिली थीं और बसपा को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई. सपा से वोट प्रतिशत भी बसपा का ज्यादा था. महागठबंधन में मायावती का ना होना क्या बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा? बीजेपी नेताओं का कहना है कि गठबंधन से पार्टी को फर्क पड़नेवाला नहीं है.

यूपी में बसपा बिना तीसरा मोर्चा कितना होगा कारगर?

उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें बीजेपी को ही मिलेंगी. हालांकि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कई बार इस बात को कह चुके हैं कि बिना मायावती के कोई भी मोर्चा उत्तर प्रदेश में कारगर साबित नहीं हो सकता. ओमप्रकाश राजभर ने तो यहां तक कहा है कि जिस दिन मोर्चे में मायावती को शामिल किया जाएगा उसी दिन वह भी मोर्चे में शामिल हो जाएंगे. उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं. 86 सीटें रिज़र्व श्रेणी में हैं. 84 सीटें एससी के लिए और दो सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं. जाहिर है आरक्षित सीटों पर भी बहुजन समाज पार्टी का अच्छा खासा प्रभाव है. गठबंधन बनने पर बसपा का उम्मीदवार आरक्षित सीटों पर सियासी गणित बिगाड़ सकता है. 

Lok Sabha Election: 23 जून को पटना में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता, मायावती को निमंत्रण नहीं मिलने पर क्या बोली BSP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget