एक्सप्लोरर

मायावती पर राहुल गांधी के बयान का विरोध, लखनऊ में लगाए पोस्टर, कहा- माफी मांगों

Mayawati Poster: राहुल गांधी के बयान के विरोध में लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में कांग्रेस नेता पर बसपा सुप्रीमो के अपमान का आरोप लगाया गया है और कहा है कि दलित समाज इसका जवाब देगा.

UP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे जहां उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया को लेकर बयान दिया था कि वो चुनाव ठीक से नहीं लड़ती है. उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई है. जहां बसपा सुप्रीमो ने राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी तो वहीं अब बहुजन स्वाभिमान मंच की ओर से कांग्रेस पर बसपा सुप्रीमो के अपमान का आरोप लगाया गया है. इस मंच ने राजधानी लखनऊ में कई पोस्टर लगाए हैं जिसमें कांग्रेस पर दलितों को भ्रमित करने आरोप लगाया. 

बहुजन स्वाभिमान मंच ने जो पोस्टर लगाए हैं उसमें कांग्रेस पर बसपा सुप्रीमों के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी अपनी दोगली नीति से दलितों को भ्रमित कर रहे हैं. इस पोस्टर में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज के उस बयान पर निशाना साधा गया, जिसमें उन्होंने ये कहा था कि अब मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है. उदित राज के इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था. 

मायावती के अपमान का लगाया आरोप
इन पोस्टर्स पर लिखा है- 'मायावती जी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान.. राहुल गांधी जी बहुत हो गया आपकी दोगली नीति एक तरफ़ अनुसूचित जाति के लोगों का वोट पाने के लिए मूल भारतीय छात्रावास वीरा पासी जी स्मारकों पर जाकर दलितों का हितैषी दिखकर इस पूरे समाज को भ्रमित कर रहे हैं. तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी के नेताओं से दलितों की मसीहा चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुकी बहन मायावती का गला घोंटने का ऐलान करा रहे हो. ये अपमान पूरे देश के दलित समाज का अपमान है. इस पर माफी मांगों अन्यथा दलित समाज आपको सबक जरूर सिखाएगा. 

अखिलेश यादव ने यूपी के बजट को बताया 'बड़ा ढोल', कहा- आवाज ज्यादा लेकिन अंदर से खाली

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को रायबरेली पहुंचे थे, जहां एक मायावती को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि हम तीनों (कांग्रेस, सपा और बसपा) मिलकर चुनाव लड़ें. लेकिन वो साथ नहीं आईं, हमें काफी दुख हुआ. अगर हम एकसाथ चुनाव लड़ते तो परिणाम कुछ और ही होता. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि मायावती अब ठीक से चुनाव नहीं लड़ती है. 

कांग्रेस नेता के इस बयान पर मायावती की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर दिल्ली में बीजेपी की बी टीम बनकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की वजह से दिल्ली में भाजपा की जीत हुई. दूसरों पर उंगली उठाने की बजाय राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Barabanki News: दूल्हे के 'किन्नर' होने के आरोप को दुल्हन ने किया दरकिनार, अब लिया ये बड़ा फैसला
बाराबंकी: दूल्हे के 'किन्नर' होने के आरोप को दुल्हन ने किया दरकिनार, अब लिया ये बड़ा फैसला
DIG गोरखपुर के साथ सड़कों पर उतरा प्रशासनिक अमला, होली की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश
DIG गोरखपुर के साथ सड़कों पर उतरा प्रशासनिक अमला, होली की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश
Holi पर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर का पारा, कई इलाके येलो जोन में, जानें- अपने इलाके का हाल
Holi पर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर का पारा, कई इलाके येलो जोन में, जानें- अपने इलाके का हाल
यूपी के इस गांव में प्रह्लाद रूप में होलिका के बीच में से निकलेगा ब्राह्मण युवक,एक माह से कर रहा व्रत, जानें- क्या है मान्यता?
यूपी के इस गांव में प्रह्लाद रूप में होलिका के बीच में से निकलेगा ब्राह्मण युवक,एक माह से कर रहा व्रत, जानें- क्या है मान्यता?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget