एक्सप्लोरर

ऋतिक पांडेय के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल, पुलिस-प्रशासन की नाकामी पर उठाए सवाल

Lucknow Murder Case: लखनऊ के बंथरा में ऋतिक पांडेय हत्याकांड में यूपी की सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है. समाजवादी पार्टी के कई ब्राह्मण नेता पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे.

Lucknow Hrithik Murder Case: लखनऊ के बंथरा में बीते 22 जुलाई को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. लखनऊ के ऋतिक हत्याकांड मामले में यूपी में सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है. तो वहीं रविवार (28 जुलाई) को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ऋतिक के घर पहुंचा. 

ऋत्विक पांडेय के घर पहुंचते ही सपा का प्रतिनिधि मंडल ने घटना की जानकारी ली. पुलिस प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाए. तथ्यों और सबूत की जानकारी ली. प्रतिनिधिमंडल में सपा के सांसद सनातन पांडे, आर चौधरी, पूर्व विधायक संतोष पांडे पूजा शुक्ला आदि शामिल रहे. 

सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा ऋतिक के घर 

इस मामले में गांव के ही अवनीश सिंह, हिमांशु सिंह, प्रियांशु सिंह, शनि सिंह और दस अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था. लखनऊ पुलिस ने जांच में चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड को भी सस्पेंड किया था. इसमें 1 इंस्पेक्टर, 2 दरोगा और 1 सिपाही शामिल है. ब्राह्मण संगठनों ने इस हत्याकांड के विरोध में बड़ा जुलूस निकाला है. 

पीड़ित परिवार का पूरा खर्चा सपा के ब्राह्मण नेता संतोष पांडेय उठाएंगे. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक 28 जुलाई 2024 लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा निवासी इन्द्र कुमार पांडेय उर्फ बब्बन पांडेय के पुत्र ऋतिक पांडेय उम्र 22 वर्ष की बीजेपी के दबंग लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या के मामले में  बंथरा लखनऊ पंहुचा.

संतोष पांडेय उठाएंगे पीड़ित के परिवार का खर्च

प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने पीड़ित पक्ष की न्यायिक प्रक्रिया का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी उठाई है. पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने सरकार से एक करोड़ रुपए की मुआवजे की मांग की है. पीड़ित परिवार को सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस और जांच किसी अन्य थाने के अंतर्गत ट्रांसफर करने की मांग की है. 

ये नेता पहुंचे ऋतिक के घर 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यगण सर्वश्री आरके चौधरी सांसद, लोकसभा क्षेत्र, मोहनलालगंज, सनातन पांडेय सांसद, लोकसभा क्षेत्र बलिया, संतोष पांडेय पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी, श्याम किशोर यादव पूर्व विधायक, अभिषेक मिश्रा पूर्व मंत्री, जय सिंह ‘जयन्त‘ जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, लखनऊ, मो. शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, उ.प्र., विजय बहादुर यादव पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत, लखनऊ, फाखिर सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, लखनऊ, सुश्री पूजा शुक्ला पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, श्री सोनू कनौजिया पूर्व विधान सभा प्रत्याशी.

फखरूल हसन चांद पैनलिस्ट समाजवादी पार्टी, नवीन धवन बंटी पूर्व महानगर उपाध्यक्ष, टी.बी.सिंह जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, लखनऊ, शब्बीर अहमद जिला महासचिव, समाजवादी पार्टी, लखनऊ, कौस्तुभ तिवारी युवा नेता, समाजवादी पार्टी, विनोद शुक्ला अध्यक्ष, प्रधान संघ, बंथरा, चन्द्रशेखर यादव विधानसभा अध्यक्ष, सरोजनीनगर, मनोज पाल जिलाध्यक्ष, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, लखनऊ एवं अंजनी प्रकाश यादव जिलाध्यक्ष, समाजवादी अधिवक्ता सभा लखनऊ, मनोज पांडेय, अमित उपाध्याय, राजीव यादव 'राजू', ज्वाला शर्मा उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: 'काठ की हांडी कितनी बार...', BJP विधायक राजेश्वर सिंह ने लखनऊ हत्याकांड को लेकर सपा पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget