एक्सप्लोरर

Lucknow Girl Video: कैब चालक पिटाई मामले में तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, लाइन हाजिर किये गये

Lucknow: लखनऊ के चर्चित कैब चालक पिटाई के मामले में कार्रवाई की गई है. इस प्रकरण में तीन पुलिस वालों पर एक्शन लिया गया है.

Lucknow Girl Video case: कृष्णानगर में कैब चालक की पिटाई के मामले में लापरवाही पर इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे और दो दारोगा लाइन हाजिर कर दिये गये हैं. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि, मामले की जांच एडीसीपी सेंट्रल चिरंजीव नाथ सिन्हा को दी गई है. जांच में अगर कोई और पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कृष्णानगर कोतवाली के इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे, सेकंड अफसर उप निरीक्षक मोहम्मद मन्नान और भोलाखेड़ा चौकी के प्रभारी हरेंद्र सिंह को लापरवाही का दोषी पाया गया है. उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि कृष्णानगर कोतवाली में अमीनाबाद के इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय को चार्ज दिया गया है जबकि अमीनाबाद में पुलिस कमिश्नर के वाचक सूर्यबली पांडे की तैनाती दी गई है.

हर पल ले रहा है नया मोड़

बता दें कि, राजधानी के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार रात कैब चालक की पिटाई का मामला हर पल नया रंग ले रहा है. सोमवार को कैब चालक की पिटाई करने वाली युवती प्रियादर्शिनी के खिलाफ लूट और तोड़फोड़ की एफआईआर दर्ज हुई तो मंगलवार को प्रियादर्शिनी ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा. प्रियादर्शिनी ने कैब चालक और उसके साथियों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है. उधर, कैब चालक सआदत अली सिद्दीकी के साथ उसके दो भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई तथा कैब छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग करने वाले चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही थी.. कृष्णानगर पुलिस ने इस बाबत एक रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी है. साथ ही प्रियादर्शिनी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना बंथरा थाना ट्रांसफर कर दी गई है.

पुलिस निकलवा रही है सीसीटीवी फुटेज

प्रियादर्शिनी का कहना है कि वो शुक्रवार रात अवध चौराहे पर रेड लाइट होने के बाद जेब्रा लाइन से सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रहे कैब चालक ने उसे हिट किया. इससे नाराज होकर उसने कैब चालक की पिटाई की और उसका मोबाइल तोड़ दिया. इस पर कैब चालक के साथ आए लोगों ने भी उसे पीटा. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज सिर्फ उसकी पिटाई करते हुए ही सामने आई है. प्रियादर्शिनी ने अपने साथ हुई मारपीट की फुटेज भी निकलवाने और कैब चालक व मारपीट करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. प्रियादर्शिनी के इन आरोपों के बाद पुलिस शुक्रवार रात मारपीट के वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज की पहले और बाद की रिकॉर्डिंग भी निकलवा रही है. 

ये भी पढ़ें.

Rita Bahuguna Joshi: रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले पूर्व बीएसपी नेता भाजपा में शामिल, बढ़ा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी?
बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी?
यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश?
यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश?
'मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन...', पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ
'मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन...', पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ
UP IAS Transfer: यूपी में 9 IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट
यूपी में 9 IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget