एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सहमे लखनऊ के पर्यटक, करीब 370 टूर पैकेज रद्द

Pahalgam News: पहलगाम में हुआ ताजा हमला इस बात की बानगी है कि आतंकवाद अब पर्यटन जैसी शांति की गतिविधियों को भी प्रभावित कर रहा है.

Pahalgam News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का सीधा असर पर्यटन पर पड़ता दिख रहा है. लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश से गर्मियों की छुट्टियों और शादी के मौसम में कश्मीर घूमने की योजना बना रहे सैकड़ों परिवारों ने अब अपने टूर पैकेज रद्द करा दिए हैं. सिर्फ लखनऊ और आसपास के इलाकों से ही अब तक करीब 370 टूर पैकेज रद्द हो चुके हैं. ट्रैवल एजेंट लगातार कैंसिलेशन की कॉल्स आने से परेशान हैं.

हजरतगंज के एक टूर प्लानर आशीष नागर ने बताया कि लोग डरे हुए हैं और लगातार फोन कर बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं. ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष गुप्ता ने कहा, “आतंकवादियों ने सीधे पर्यटन उद्योग को निशाना बनाया है. इस घटना से डर और दहशत का माहौल बन गया है. ऐसे में कोई भी अपने परिवार को जोखिम में डालकर यात्रा नहीं करना चाहता.”

बुकिंग पर पूरी तरह ब्रेक
ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि बीते साल अप्रैल से जून के बीच सिर्फ लखनऊ से ही करीब 25,000 पर्यटक कश्मीर घूमने गए थे. इस बार भी उम्मीद थी कि गर्मियों की छुट्टियों और शादी के सीजन में आंकड़ा और बढ़ेगा, लेकिन हमले के बाद ज्यादातर पर्यटकों ने अपना प्लान कैंसिल कर दिया है. खासतौर पर पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग और अनंतनाग जैसे पर्यटन स्थलों पर जाने की बुकिंग पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है.

लखनऊ एयरपोर्ट से श्रीनगर जाने वाली उड़ानों में भी गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को श्रीनगर जाने वाली सुबह की फ्लाइट में सिर्फ 42 पर्यटक थे जबकि बाकी सरकारी कर्मचारी या अन्य कार्य से जाने वाले यात्री थे. गुरुवार और शनिवार की उड़ानों में भी बुकिंग काफी कम हो गई है. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, जो यात्री अब श्रीनगर जा रहे हैं, वे ज़्यादातर आधिकारिक काम से जा रहे हैं, ना कि घूमने के लिए.

हालांकि श्रीनगर से लौटने वाली फ्लाइटें फुल हैं क्योंकि वहां फंसे पर्यटक जल्द से जल्द वापस लौटना चाह रहे हैं. पिछले दिनों फ्लाइट का किराया 25,000 रुपये से ऊपर चला गया था, जिससे यात्रियों में नाराजगी थी. फिलहाल एयरलाइंस ने किराया सामान्य स्तर पर ला दिया है.

कश्मीर की जगह अब पर्यटक सिक्किम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के शहरों की ओर रुख कर रहे हैं. ट्रैवल एजेंटों के मुताबिक, जो लोग पहले कश्मीर जाने का मन बना चुके थे, वे अब वैकल्पिक जगहों पर जाने की योजना बना रहे हैं. हालांकि इससे ट्रैवल एजेंसियों को नुकसान हो रहा है क्योंकि पैकेज बदलने या रद्द करने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है.

पहलगाम हमले पर फूटा धर्मगुरु देवकीनंदन महाराज का गुस्सा, कहा- अभी नहीं तो कभी नहीं...

जम्मू-कश्मीर का पर्यटन भारत की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है. पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर जैसे हिल स्टेशनों को गर्मियों में पर्यटकों की भीड़ का इंतजार रहता है. लेकिन बार-बार होने वाले आतंकी हमले और सुरक्षा खतरे के कारण पर्यटन उद्योग को भारी झटका लगता है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget