एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद जेल में देता था दावत और हुक्का पार्टी, ऐसे वसूली जाती है रंगदारी, हुआ बड़ा खुलासा

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल में विशेष सुविधाएं मिल रही थीं जिसके लिए कर्मचारियों को पैसे और गिफ्ट मिला करते थे. इस खुलासे से अतीक के साथ उन कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है.

Big Disclosure on Atiq Ahmed: हाल ही में उमेश पाल (Umesh Pal) अपहरण केस में दोषी करार दिए गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की जिंदगी साबरमती जेल में ठाठ से बीत रही थी. ठाठ ऐसा कि जेल से ही अतीक रंगदारी वसूल रहा था और बकायदा उसका दरबार सजता था जिसमें उसे जेल की तरफ से स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता था. उसके अलग से नहाने-धोने की भी व्यवस्था थी. यहां केवल अतीक की ही ऐश नहीं चल रही थी बल्कि उससे मुलाकात करने आने वालों को भी विशेष सुविधा मिलती थी. ABP ने Exclusive रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था. आइए जानते हैं जेल में कैसे सजता था अतीक अहमद का दरबार और उसे मिलती थी क्या सुविधाएं...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से गुजरात की साबरमती जेल भेजा गया था. तीन जून 2019 को अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था. अतीक अहमद साबरमती जेल में तीन मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था. रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि जेल में माफिया का रोजाना दरबार सजता था. प्रयागराज और अन्य जगहों से उससे मिलने जाने वाले लोगों को बिना लिखा पढ़ी और एंट्री के ही जेल जाने की छूट होती थी. बाहर से आने वाले तमाम लोगों के रहने-खाने और नहाने-धोने की व्यवस्था जेल में ही की जाती थी. अतीक अहमद ने साबरमती जेल को होटल और धर्मशाला में तब्दील कर रखा था. अतीक अहमद अपने दफ्तर और घर की तरह लोगों से मुलाकात करता था और मोबाइल फोन पर निर्देश भी देता था. 

जेल में देता था दावत
अतीक अहमद तीन मोबाइल फोन के जरिए लोगों को धमकाकर रंगदारी वसूलता था. हर शुक्रवार को वह पूरी जेल को स्वादिष्ट व्यंजन की दावत भी देता था. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अतीक अहमद जेल के कैदियों और कर्मचारियों के बीच बिरयानी बांटी जाती थी. जेल में शाम को अक्सर ही हुक्का पार्टी होती थी. अतीक से जेल में बिना किसी लिखा पढ़ी के मुलाकात करने वालों को जेल के नजदीक की एक चाय की दुकान से पर्ची मिलती थी. यहां तक कि परिवार के लोग बिना किसी औपचारिकता के उससे जेल में मुलाकात करते थे. जेल अफसरों और कर्मचारियों को अतीक इन सुविधाओं के बदले पैसे और महंगे तोहफे देता था. उमेश पाल शूटआउट केस के बाद भी अतीक अहमद जेल से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था.

...तो वापस साबरमती नहीं भेजा जाएगा अतीक अहमद
प्रयागराज पुलिस को उमेश पाल शूट आउट केस में हिरासत में लिए गए गुर्गों से भी इसी तरह की जानकारी मिली थी. इसी आधार पर गोपनीय जांच कराकर रिपोर्ट तैयार की गई और उसे यूपी सरकार को भेजा गया, यूपी सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने की तैयारी में है. गुजरात सरकार ने भी साबरमती समेत कई जेलों में एक साथ छापेमारी की थी. ऐसी संभावना है कि उमेश पाल शूट आउट केस में रिमांड के लिए प्रयागराज लाए जाने के बाद अतीक को वापस साबरमती जेल नहीं भेजा जाएगा. जेल बदले जाने से अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़नी संभव है.

ये भी पढ़ें-

Sitapur: एक्सप्रेसवे के किनारे रखी बोरी से आ रही थी बदबू, खोलकर देखा तो मिली बिना सिर वाली लाश, जांच शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट बनेगा निर्यात का नया हब! पूर्वांचल के ओडीओपी उत्पादों की बढ़ेगी ग्लोबल डिमांड
जेवर एयरपोर्ट बनेगा निर्यात का नया हब! पूर्वांचल के ओडीओपी उत्पादों की बढ़ेगी ग्लोबल डिमांड
Greater Noida: जातिसूचक शब्द कहने से आगबबूला हुआ शख्स, सोते हुए मालिक की कर दी हत्या
ग्रेटर नोएडा: जातिसूचक शब्द कहने से आगबबूला हुआ शख्स, सोते समय कर दी मालिक की हत्या
Moradabad News: 2011 के मैनाठेर कांड में बड़ा फैसला, तत्कालीन पुलिस कप्तान पर हमले में 16 को उम्रकैद
2011 के मैनाठेर कांड में बड़ा फैसला, तत्कालीन पुलिस कप्तान पर हमले में 16 को उम्रकैद
शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'इन्होंने सिर्फ प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश को...'
शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'इन्होंने सिर्फ प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश को...'

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget