एक्सप्लोरर

माफियाओं पर शिकंजाः गोरखपुर में सुधीर सिंह की दो लग्‍जरी गाड़ियां और प्रदीप सिंह के करोड़ों के खेत जब्‍त

गोरखपुर का टॉप-10 गैंगस्‍टर और जिला बदर माफिया सुधीर सिंह और माफिया प्रदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. सुधीर सिंह की दो लग्जरी कार और प्रदीप सिंह की करोड़ों की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया गया है.

गोरखपुर. टॉप-10 गैंगस्‍टर और जिला बदर माफिया सुधीर सिंह के गोरखपुर में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने की सूचना पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को मुंह की खानी पड़ी. पुलिस को हाईकोर्ट का अरेस्‍ट स्‍टे दिखाने के बाद वापस लौटना पड़ा. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर खड़ी 80 लाख की कीमत की दो लग्जरी कार को जब्त कर लिया. इसके अलावा सुधीर सिंह के जानी दुश्मन माफिया प्रदीप सिंह की खेती योग्य जमीन भी जब्त कर ली गई है. इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. गौरतलब है कि दिसंबर में माफिया सुधीर सिंह के घर पर कुर्की का नोटिस चस्‍पा कर 6 महीने के लिए जिला बदर किया गया है. अब पुलिस उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. सुधीर सिंह के जानी दुश्‍मन माफिया प्रदीप सिंह के खेती योग्‍य छह करोड़ के खेत भी सहजनवां तहसील प्रशासन ने जब्‍त किए हैं.

टॉप 10 बदमाशों में सुधीर सिंह का नाम
गीडा थानाक्षेत्र के कालेसर के रहने वाले निर्वमान ब्‍लॉक प्रमुख और गैंगस्‍टर में निरुद्ध माफिया सुधीर सिंह का नाम अब जिले के टॉप-10 बदमाशों की फेहरिस्‍त में शामिल है. यही वजह है कि पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्‍य के पद के लिए पत्‍नी अन्‍नू सिंह का पर्चा खारिज कर दिया गया. इसके साथ ही दिसंबर माह में उसकी संपत्ति को कुर्की की कार्रवाई के तहत नोटिस भी चस्‍पा किया और छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया. 

खाली हाथ लौटी पुलिस
माफिया सुधीर सिंह की चचेरी बहन की 21 मई को शादी हो रही थी. जिला बदर होने के बाद भी सुधीर सिंह शादी समारोह में पहुंचा. इस बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी. सुधीर को गिरफ्तार करने भारी फोर्स के साथ पुलिस पहुंची, लेकिन माफिया के पास हाईकोर्ट का अरेस्ट स्टे होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका. इसके बाद गीडा पुलिस ने कालेसर में उसके घर से 27 मई गुरुवार को देर शाम 8 बजकर 10 मिनट पर दो लग्जरी फार्च्‍यूनर गाड़ियां जब्त की है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है.

एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि सुधीर सिंह की दो गाड़ियों को धारा 4/1 के तहत सहजनवां थाने में जब्त किया गया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. पंचायत चुनाव में जिला बदर माफिया सुधीर सिंह ने भी किसी माध्‍यम से पत्नी अंजू सिंह के नाम पर्चा भर दिया. जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ पर्चा निरस्‍त करने की कार्रवाई की थी. दरअसल, माफिया सुधीर सिंह पर दिसंबर 2020 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी. इसके बाद छह महीने के लिए उसे जिला बदर कर दिया गया. माफिया की संपत्ति भी जब्त की गई है. जिला बदर माफिया सुधीर सिंह का शाहपुर थानाक्षेत्र के आदर्शनगर कालोनी में भी भव्‍य मकान है. जहां पर जिला प्रशासन ने बीते दिसंबर माह में कुर्की का नोटिस चस्‍पा कर जब्‍ती की कार्रवाई की है.

प्रदीप सिंह पर भी कार्रवाई
इसके अलावा डीएम के आदेश पर जेल में बंद माफिया प्रदीप सिंह के मल्‍हीपुर गांव में खेती की छह करोड़ की जमीन को जब्‍त किया है. उसकी पत्‍नी और मां के नाम पर तीन चौ पहिया वाहन और मकान की भी पहचान की गई है. प्रदीप सिंह पर वसूली, हत्‍या, गैंगस्‍टर, आर्म्स एक्‍ट सहित 50 से अधिक मामले गोरखपुर जिले के अलावा अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. प्रदीप सिंह ने ढाई दशक पहले वर्ष 1996 में जानी दुश्‍मन माफिया सुधीर सिंह के पिता और पिपरौली के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी. बताया जाता है कि पिता मल्‍हीपुर निवासी राधेश्‍याम सिंह की हत्‍या का बदला लेने के लिए उसने इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया था. उसके बाद वो सुर्खियों में आया.

ये भी पढ़ें:

यूपी: अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

अखिलेश यादव का आरोप- कोरोना काल में राहत पहुंचाते नजर नहीं आ रहे बीजेपी और संघ के कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget