एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: नौ साल से हाथ ऊपर कर तपस्या कर रहे ये बाबा, इनकी साधना कर देगी हैरान

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आए महाकाल गिरी बाबा पिछले 9 सालों से एक हाथ ऊपर उठाकर तपस्या कर रहे हैं. उनके हाथ के नाखून भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. बाबा ने कहा उनके हाथ में भगवान शिव का वास है.

Maha Kumbh 2025 News: संगम नगरी प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ के लिए अभी से देश भर से साधु संतों का पहुंचना शुरू हो गया है. महाकुंभ में आने वाले कई साधु संत अपने अनोखे अंदाज और कड़ी तपस्या के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन्हीं में एक महाकाल गिरी बाबा का नाम भी शामिल हैं. जो पिछले कई सालों से एक हाथ ऊपर उठाकर तपस्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो संपूर्ण धरती के कल्याण के लिए ये तपस्या कर रहे हैं. अब उनका शरीर मरे मुर्दे के समान है. 

महाकुंभ के अलग-अलग रंगों को आप तक पहुंचाने में जुटी एबीपी न्यूज़ की टीम ने इन बाबा से मुलाकात की तो उन्होंने जो बताया वो जानकर हम भी हैरान रह गए. महाकाल गिरी बाबा ने पिछले नौ सालों से अपना बायां हाथ ऊपर की उठा रखा है. जिसके बाद उसे कभी नीचे नहीं किया. उन्होंने कहा कि उनका हाथ नीचे नहीं टिकता है. वो इस हाथ से कोई काम नहीं करते हैं. 

नौ साल से ऊपर उठाया हुआ है हाथ
महाकुंभ में धुनि जमाए बैठे बाबा ने बताया कि सालों से चली आ रही तपस्या की वजह से उनके हाथ के नाखून भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. उन्होंने कहा कि तपस्या में नाखूनों को नहीं काटा जाता है. उनकी जटाएं भी बढ़ गईं हैं. हमारा शरीर मरे मुर्दे के समान हैं. हम इस भूमि के उद्धार के लिए तपस्या कर रहे हैं. धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने शरीर का त्याग कर दिया है. वो अपनी साधना भक्ति में ही लगे रहते हैं.  

बाबा की इस साधना की वजह से कई लोग उन्हें हठयोगी कहते हैं तो कोई उन्हें हाथवाले बाबा या नाखून बाबा कहकर बुलाते हैं. उन्होंने बताया कि अब उन्हें इसी तरह रहने की आदत हो गई है. अगर वो कहीं आते-जाते हैं तो भी इसी तरह रहते हैं. वो बहुत कम ही गाड़ी में चलते हैं एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पैदल ही यात्रा करते हैं. 

कम उम्र में ही ले लिया था संन्यास
महाकाल गिरी बाबा ने बताया कि बहुत कम उम्र में ही उन्होंने संन्यासी जीवन में प्रवेश कर लिया था, जिसके बाद से वो धर्म की रक्षा के लिए तपस्या कर रहे हैं. बाबा ने कहा कि उन्होंने अपने हाथों में भगवान शिव की पिंडी को लिया हुआ है. उनके हाथ में शिवलिंग का वास है. इसलिए वो अपने हाथ को ऊपर ही टिकाए रहते हैं. उनके इस अनोखे तप को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. बाबा ने कहा कि जीवन की अंतिम सांस तक वो ऐसे ही तपस्या करते रहेंगे.

महाकुंभ से यूपी सरकार होगी मालामाल! CM योगी ने बता दिया सरकारी खजाने में कितनी होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget