एक्सप्लोरर

108 कृष्ण मंदिर वाले चरखारी में मनाई गई ब्रज की होली, BJP विधायक बोले- मुसलमानों को रंग से परहेज...

Holi Celebration 2025: चरखारी में होली उत्सव की अगुवाई बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने की. उन्होंने कहा कि सच्चा हिंदुस्तानी मुसलमान हो तो कहीं भी विवाद दंगे नहीं हो सकते.

Holi Celebration 2025: बुंदेलखंड के मिनी वृंदावन के नाम से मशहूर चरखारी में ब्रज की होली मनाई गई. 108 श्री कृष्ण मंदिरों के लिए विख्यात चरखारी ऐतिहासिक महत्व भी रखती है. ऐसे में यहां होने वाली ब्रज की होली देखने के लिए लोगों का हुजूम बना रहा. ब्रज की होली की अगुवाई बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने की. उन्होंने कहा कि सच्चा हिंदुस्तानी मुसलमान हो तो कहीं भी विवाद दंगे नहीं हो सकते. मुसलमान को रंग लगाने से परहेज नहीं होना चाहिए.

इस दौरान चरखारी में बड़ी धूमधाम के साथ होली मनाई गई. भगवान रूप में कलाकारों ने भजन और भक्तिमय गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर ब्रज की होली को और मनमोहक बना दिया. खुद विधायक भी इन कलाकारों के बीच भक्ति में झूमते नाचते दिखाई दिए. विशाल जुलूस में फूल और गुलाल उड़ाया गया. 

मिनी वृंदावन चरखाली में मनाई गई होली
बुंदेलखंड में 108 भगवान कृष्ण के मंदिरों के लिए विख्यात चरखारी को मिनी वृंदावन कहा जाता है और होली के पर्व में यह मिनी वृंदावन ब्रज की होली में रंग जाता है. यहां आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों में कस्बे की जनता बढ़-चढ़कर शामिल होती है. ऐतिहासिक ड्योढी दरवाजे से भव्य जुलूस ने पूरे कस्बे का भ्रमण कर प्रसिद्ध गुमान बिहारी मंदिर में जाकर समाप्त किया गया. इस जुलूस में जगह-जगह पुष्प वर्षा और गुलाल की वर्षा कर होली मनाई गई. 

एक बड़े ट्राला में भगवान के रूप रखकर कलाकारों ने भक्तिमय संगीत पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. भगवान कृष्ण-राधा की जोड़ी और भगवान शंकर-पार्वती की जोड़ी की प्रस्तुति से माहौल को भक्ति में बन गया. इस जुलूस का प्रारंभ से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया. जिसमें बीजेपी समर्थक, हिंदू संगठन के लोग ही नहीं बल्कि विधायक भी नाचते थिरकते दिखाई दिए. 

बीजेपी विधायक ने इस दौरान कहा कि हर मुसलमान को रंग से डरना छोड़ देना चाहिए और हिंदुओं के त्यौहार को अपना त्यौहार समझना चाहिए तो देश में बदलाव अच्छे स्तर का आ जाएगा. यहां के लोगों का मन और दिल इतने अच्छे और सुंदर हैं कि ब्रज की तरह सभी लोग मिलकर यहां होली खेलते हैं. जुमा के दिन होली के पर्व होने पर बीजेपी विधायक ने कहा कि  जो सच्चा हिंदुस्तानी मुसलमान हो तो कहीं भी विवाद और दंगे नहीं हो सकते मुसलमान को रंग लगाने से परहेज नहीं होना चाहिए. 

उन्नाव: होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अराजक तत्वों ने वर्ग विशेष के घरों में फेंके कपड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
चैत्र नवरात्र पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी 'योगी की पाती', बेटियों को लेकर दिया खास संदेश
चैत्र नवरात्र पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी 'योगी की पाती', बेटियों को लेकर दिया खास संदेश
Gorakhpur News: ईद से पहले गुलजार हुआ सेवईं बाजार, शहर में नखास से घंटाघर तक उमड़ी खरीदारों की भीड़
गोरखपुर: ईद से पहले गुलजार हुआ सेवईं बाजार, शहर में नखास से घंटाघर तक उमड़ी खरीदारों की भीड़

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget