एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: 26 जनवरी को होगी धर्म संसद, सनातन बोर्ड के गठन की होगी मांग, CM योगी भी हो सकते हैं शामिल

26 जनवरी को होने वाली इस धर्म संसद में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि को भी बुलाया जाएगा. इसमें कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.

Mahakumbh 2025: मुसलमानों के वक्फ बोर्ड की तरह हिंदुओं के लिए अलग सनातन बोर्ड गठित किए जाने की मांग को लेकर प्रयागराज के महाकुंभ में धर्म संसद आयोजित की जाएगी. साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने धर्म संसद की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह धर्म संसद गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को संगम के तट पर आयोजित की जाएगी. धर्म संसद का आयोजन इस बार साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की तरफ से किया जाएगा. 

इस धर्म संसद में अलग सनातन बोर्ड गठित किए जाने की मांग का प्रस्ताव पारित कर उसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. धर्म संसद में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी गोरक्ष पीठाधीश्वर के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा. इस धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. धर्म संसद में काशी और मथुरा के साथ ही अजमेर व संभल जैसे हिंदुओं के पुराने धार्मिक स्थलों को मुक्त कराए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जा सकती है. 

प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद की तारीख का फैसला अखाड़ा परिषद की बैठक में लिया गया. तय किया गया कि जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ, धर्म संसद उसी दिन आयोजित की जाएगी. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक इस धर्म संसद में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के संत महात्माओं को बुलाया जाएगा. 

संभल हिंसा: सपा के प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर अखिलेश यादव बोले- 'ऐसा कब तक चलेगा?'

कई राज्यों के सीएम को बुलाने की तैयारी
उनके मुताबिक देश में हिंदुत्व काल की शुरुआत 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई है. यह हिंदुत्व काल बना रहे, इसके लिए सनातन बोर्ड का गठन बेहद जरूरी है. उनका कहना है कि अगर देश में वक्फ बोर्ड बना हुआ है तो सनातन बोर्ड गठित किए जाने में किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए. 

महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक सनातनियों को पीएम नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद के जरिए अलग सनातन बोर्ड के गठन की जो मांग की जाएगी उसे पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार जरूर पूरा करेगी. स्वामी बालकानंद गिरि, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि और निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर गुरु मां आनंदमई पुरी के मुताबिक, सीएम के अलावा इस धर्म संसद के लिए देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि को भी बुलाया जाएगा, ताकि वह लोग भी संत महात्माओं की मांग पर सहमति जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार से सनातन बोर्ड गठित किए जाने की मांग के पूरा होने में अपना योगदान दें. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब मीट की दुकानों पर सियासत! आमने सामने आए योगी के मंत्री संजय निषाद और सांसद इमरान मसूद
यूपी में अब मीट की दुकानों पर सियासत! आमने सामने आए योगी के मंत्री संजय निषाद और सांसद इमरान मसूद
यूपी में जल्द आएगी प्रदेश की नई डेटा सेंटर नीति, 21342 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मंजूर
यूपी में जल्द आएगी प्रदेश की नई डेटा सेंटर नीति, 21342 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मंजूर
यूपी में किसी भी गरीब की शिक्षा को बाधित नहीं होने देगी सरकार, जनता दर्शन में बोले CM योगी
यूपी में किसी भी गरीब की शिक्षा को बाधित नहीं होने देगी सरकार, जनता दर्शन में बोले CM योगी
राम मंदिर में चंदे के गबन के आरोपों के बीच रामभद्राचार्य बोले- अखिलेश यादव ठीक नहीं कर रहे...
राम मंदिर में चंदे के गबन के आरोपों के बीच रामभद्राचार्य बोले- अखिलेश यादव ठीक नहीं कर रहे...

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget