एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत, अगस्त में शुरू होगा काम

Prayagraj Airport: प्रयागराज एयरपोर्ट के उप महाप्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक एयरपोर्ट से मौजूदा समय में 12 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, कुंभ तक इनकी संख्या भी बढ़कर 16 से अधिक होने की उम्मीद है.

UP News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज (Prayagraj) की धरती पर 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh 2025) से पहले एयरपोर्ट की सूरत बदलने जा रही है. 175 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट के टर्मिनल समेत अन्य क्षमताओं के विस्तारीकरण का काम अगस्त महीने में शुरू होने जा रहा है. प्रयागराज एयरपोर्ट (Prayagraj Airport) के पुनर्विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है. नई सुविधाओं के जुड़ने के बाद एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में एक साथ 850 लोग बैठ सकेंगे और 15 विमानों को एक साथ पार्क किया जा सकेगा. अभी एक टर्मिनल होने से यह क्षमता 350 यात्रियों की है. एयरोब्रिज की संख्या भी 2 से बढ़कर 6 हो जाएगी.

प्रयागराज एयरपोर्ट के उप महाप्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक एयरपोर्ट से मौजूदा समय में 12 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, कुंभ तक इनकी संख्या भी बढ़कर 16 से अधिक होने की उम्मीद है. एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग पूरी तरह सोलर एनर्जी से संचालित होगी. प्रयागराज एयरपोर्ट पर फिलहाल 350 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाली टर्मिनल बिल्डिंग है. इसका एरिया 6700 स्क्वायर मीटर है. इसके बगल में ही 9500 स्क्वायर मीटर एरिया और 500 यात्रियों की क्षमता वाली नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जाएगी.

पार्किंग एरिया में लगाए जाएंगे सोलर पैनल

इसके बनने के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग का एरिया 16200 स्क्वायर मीटर और क्षमता 850 यात्रियों की हो जाएगी. नई टर्मिनल बिल्डिंग पूरी तरह पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी. यह गृहा-5 नार्म्स को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी. इस बिल्डिंग को सोलर एनर्जी से संचालित किया जाएगा. इसके लिए पार्किंग एरिया में सोलर पैनल लगाए जाएंगे.

एयरपोर्ट पर लगेंगे चार नए एयरोब्रिज 

प्रयागराज एयरपोर्ट पर फिलहाल दो एयरोब्रिज हैं, जिनके जरिए यात्री विमान तक पहुंचते हैं. विस्तारीकरण योजना के तहत एयरपोर्ट पर चार नए एयरोब्रिज लगेंगे. ऐसे में इनकी संख्या 6 हो जाएगी. इसके बाद 6 एयरोब्रिज वाला यह प्रदेश का पहला एयरपोर्ट बन जाएगा. महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट के एप्रन की क्षमता भी बढ़कर 15 विमानों की हो जाएगी. इसमें 7 बड़े यानी सी टाइप जबकि 4-4 ए और बी टाइप के विमान शामिल होंगे.

नई कार पार्किंग भी बनेगी

इसके साथ ही एयरपोर्ट पर एक नई कार पार्किंग भी बनाई जाएगी. इस पार्किंग से टर्मिनल बिल्डिंग तक कैनोपी बनेगी, जिससे यात्री किसी भी मौसम सुरक्षित तरीके से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंच सके. प्रयागराज शहर से एयरपोर्ट की दूरी करीब 13 किलोमीटर है लेकिन शहर से एयरपोर्ट तक पहुंचने में करीब एक घंटे लग जाते हैं. इस समय को कम करने और यात्रा सुरक्षित करने के लिए एक नई फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जो महाकुंभ से पहले बनकर तैयार हो जाएगी. इसके लिए एक फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा. इस सड़क के बनने के बाद शहर से एयरपोर्ट की दूरी 20 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में 32 जिला आबकारी अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?
26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?
झांसी: कार्ड बंट गए, हल्दी-मेहंदी की रस्मों के बीच फौजी ने अचानक किया शादी से इनकार, थाने पहुंची दुल्हन
झांसी: कार्ड बंट गए, हल्दी-मेहंदी की रस्मों के बीच फौजी ने अचानक किया शादी से इनकार, थाने पहुंची दुल्हन
753.13 करोड़ रुपये खर्च कर गंगा पर पुल बनाएगी योगी सरकार, कानपुर समेत इन इलाकों को मिलेगा लाभ
753.13 करोड़ रुपये खर्च कर गंगा पर पुल बनाएगी योगी सरकार, कानपुर समेत इन इलाकों को मिलेगा लाभ
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget