एक्सप्लोरर

महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, आपदा से निपटने के लिए किए गए यह खास इंतजाम

UP News: प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुख्ता करने लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है.

Mahakumbha 2025: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले (Mahakumbha 2025) में इस बार दुनिया भर से तकरीबन चालीस श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. इन श्रद्धालुओं को भगदड़ - नदी में डूबने, आग लगने या आपदा की कोई दूसरी स्थिति आने पर किस तरह से बचाया जाना है, इसे लेकर लगातार कवायद की जा रही है. फोर्स के साथ ही अग्निशमन विभाग और गोताखोरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. एनडीआरफ और एसडीआरएफ के जवानों को मेला क्षेत्र की परिस्थितियों से रूबरू कराया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लगातार वर्कशॉप आयोजित कर रहा है. इसमें यह बताया जा रहा है कि पहले तो बेहतर मैनेजमेंट से किसी तरह की आपदा को रोकना है, लेकिन अगर आपदा की कोई स्थिति आती है तो सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाकर उनकी जान माल की पूरी तरह से हिफाजत करनी है. श्रद्धालुओ को सुरक्षित रखने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत सभी नई तकनीको का जमकर इस्तेमाल करना है. 

वर्कशॉप आयोजित कर वॉलिंटियर्स को दी जा रही ट्रेनिंग
वर्कशॉप आयोजित कर अलग-अलग विभागों में कोऑर्डिनेशन कर उन्हें ट्रेनिंग देने का काम उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से किया जा रहा है. प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी खुद ही सरकारी विभागों के साथ ही वॉलिंटियर्स को ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं. अभी फिलहाल गूगल मैप और वीडियो फिल्म के जरिए मेला क्षेत्र की हकीकत से रूबरू कराया जा रहा है. उन्हें अलग-अलग जगह और अलग-अलग परिस्थितियों के मुताबिक आपदा रोकने के लिए तैयार किया जा रहा है. दो हफ्ते के बाद मेले में बसावट शुरू होने पर सरकारी अमले से जुड़े लोगों और वॉलिंटियर्स को ग्राउंड जीरो पर ले जाकर फील्ड ट्रेनिंग दी जाएगी. 

लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी के मुताबिक आपदा मैनेजमेंट को लेकर महाकुंभ प्रशासन के पास हाई तकनीक वाले तमाम उपकरण मौजूद है. डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तकरीबन ढाई हजार हाई क्वालिटी कैमरों से निगरानी की जाएगी. आग बुझाने के मामलों में रोबोट की मदद ली जाएगी. इसके अलावा गहरे पानी में किसी श्रद्धालु के डूबने पर अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. इन तकनीकों और उपकरणों के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा करना बेहद आसान हो जाएगा.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती
लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी के मुताबिक तकनीक और उपकरणों के हाईटेक होने के बावजूद महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती है. आपदा प्रबंधन के काम में लगे लोगों को पल-पल सजग रहना है. उनके मुताबिक सबसे बड़ा काम भीड़ को नियंत्रित करना है. भीड़ को कहीं रोका नहीं जा सकता, ऐसे में  उसे डाइवर्ट कर किसी भी संभावित आशंका या दुर्घटना को रोका जा सकता है. उनके मुताबिक सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराया जाएगा.

ये भी  पढ़ें: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले में आज बड़ा दिन, ASI सर्वे की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम के कार्यालय एक बिल्डिंग में होंगे शिफ्ट, शुरू हुई तैयारी
अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम के कार्यालय एक बिल्डिंग में होंगे शिफ्ट, शुरू हुई तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर बढ़ा दबाव
उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर बढ़ा दबाव
महोबा में ट्रक से टक्कर के बाद पलटी रोडवेज बस, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की मौत, 22 यात्री घायल
महोबा में ट्रक से टक्कर के बाद पलटी रोडवेज बस, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की मौत, 22 यात्री घायल
ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भरा पानी, नाराज ग्राहकों ने जमकर किया हंगामा
ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भरा पानी, नाराज ग्राहकों ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Menopause Bloating Causes: पानी नहीं, ये है मेनोपॉज में ब्लोटिंग की असली वजह; गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें आसान उपाय
पानी नहीं, ये है मेनोपॉज में ब्लोटिंग की असली वजह; गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें आसान उपाय
किचन गार्डन से बनाएं सेहतमंद लाइफ, जानें गमलों में सब्जियां उगाने का सबसे आसान तरीका
किचन गार्डन से बनाएं सेहतमंद लाइफ, जानें गमलों में सब्जियां उगाने का सबसे आसान तरीका
Embed widget