एक्सप्लोरर

Swami Prasad Maurya: 'अखिलेश यादव भी पीटे जाएंगे..', स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटना पर महंत राजूदास के बिगड़े बोल

Mahant Rajudas News: महंत राजूदास ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटना पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता आए दिन सनातन धर्म को गाली देते हैं.

Swami Prasad Maurya News: समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर जूता फेंके जाने की घटना पर महंत राजू दास (Mahant Rajudas) की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. महंत राजूदास ने मौर्य को जूता मारने की घटना पर खुशी जताई और युवक को ऐसा करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि 'सपा के नेता रोज-रोज सनातन धर्म को गाली देने का काम करते हैं. अभी तो स्वामी प्रसाद पर ही जूता चला है आने वाले दिनों में अखिलेश यादव भी पीटे जाएंगे.'

महंत राजूदास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता चलाने वाले युवक को साधुवाद दिया है. उन्होंने कहा कि "निवेदन करता हूं, एक तरफ सपा के नेता ये कहते हैं कि हम सभी धर्म, सभी संप्रदाय, भी मत-मतांतर को मानते हैं और किसी से भेदभाव नहीं करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता रोज-रोज सनातन धर्म को टारगेट करते हैं, सनातन धर्म को गाली देते हैं. एक तरफ डॉ. राम मनोहर लोहिया जी रामायण मेले की शुरुआत करते हैं दूसरी तरफ सपा नेता जिस प्रकार रामचरित मानस पर बैन लगाने और सनातन धर्म को गाली देना ये सब रोज का है, तो सनातनी कब तक इसे बर्दाश्त करेगा." 

महंत राजूदास ने किया हमला

महंत राजूदास ने सपा अध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि "अभी तो स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता चला है, आने वाले दिनों में अखिलेश यादव भी जूते से पीटे जाएंगे, क्योंकि उनकी पार्टी के नेता रोज-रोज सनातन को गाली देते हैं और अखिलेश यादव उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं."

स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य आज लखनऊ में सपा के ओबीसी सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां वकील की ड्रेस में आए एक य़ुवक ने उन पर जूता फेंक किया दिया, जिसके बाद सपा समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर विभूति खंड थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले दिनों रामचरित मानस पर विवादित बयान देने के बाद सुर्खियों में आ गए थे, जिसके बाद तमाम साधु संतों ने उन पर तीखा हमला किया था.

Swami Prasad Maurya News: सपा के कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, आरोपी को कार्यकर्ताओं ने पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget