एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कसे अधिकारियों के पेच, दिए ये निर्देश

Mahashivratri 2025: सीएम योगी ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए.

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए. सुरक्षा के एहसास के साथ किसी भी श्रद्धालु को कहीं असुविधा नहीं होनी चाहिए साथ ही सभी शिवालयों और उनके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शिवालियों पर श्रद्धालुओं महिलाओं की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाए, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने पाए.

गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने कहा कि महाशिवरात्रि देवाधिदेव महादेव की उपासना का महापर्व है. इस महापर्व पर गांव से लेकर शहर तक के सभी शिवालयों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में उनकी आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए. सुरक्षा के साथ बड़े शिवालयों के आसपास यातायात प्रबंधन पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी. मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी. शहर से लेकर देहात तक के शिवालयों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाए. 

69,000 शिक्षक भर्ती में नया घोटाला? कांग्रेस ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर शिवालयों के सामने काफी अस्थायी दुकानें लगती हैं. यह ध्यान रखना होगा कि किसी का कारोबार प्रभावित न हो लेकिन यह भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि अस्थायी दुकानें इतनी दूरी पर रहें जिससे श्रद्धालुओं को मंदिरों में जाने में दिक्कत न हो. सीएम योगी ने गोरखपुर महानगर क्षेत्र के शिवालयों के आसपास साफ सफाई कराने के लिए नगर निगम, कस्बों में नगर पंचायतों और गांवों के शिवालयों के आसपास सफाई के लिए क्षेत्र और ग्राम पंचायतों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर एडीजी डॉ. केएस प्रताप, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी आंनद कुलकर्णी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, गीडा की सीईओ अनुज मलिक, जीडीए के उपाध्यक्ष आनंदवर्द्धन आदि उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट से सियासी घमासान, चंपत राय ने भी दी सफाई
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट से सियासी घमासान, चंपत राय ने भी दी सफाई
'अब विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं...', केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा
'अब विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं...', केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा
Firozabad News: फिरोजाबाद के चंद्रवार जैन मंदिर में बनेगी 'डिजिटल लाइब्रेरी', चंद्रसेन किले का होगा सौंदर्यीकरण
फिरोजाबाद के चंद्रवार जैन मंदिर में बनेगी 'डिजिटल लाइब्रेरी', चंद्रसेन किले का होगा सौंदर्यीकरण

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget