एक्सप्लोरर

महोबा: नशे में बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर कर दी पिता की हत्या, सामने आई ये वजह

मृतक के 80 वर्षीय पिता श्रीपत ने बताया कि पोता रमाशंकर नशे का लती है. चार वर्ष पूर्व जब रमाशंकर दुष्कर्म के मामले में जेल गया था, तब पिता रामपाल ने अपनी जमीन बेचकर उसे छुड़ाया था.

Mahoba Crime News: महोबा जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के मांगरौल कला गांव में एक कलयुगी पुत्र ने खूनी रिश्तों को तार-तार कर दिया. नशे का आदी पुत्र रमाशंकर (25) ने अपने ही पिता रामपाल अहिरवार (40) की सोते समय लाठी से पीटपीटकर नृशंस हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

बताया जा रहा है कि मृतक रामपाल अहिरवार अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान आरोपी पुत्र रमाशंकर ने सुबह अचानक लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सोते हुए रामपाल संभल नहीं सके और बिस्तर पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो रामपाल का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए. 

परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के 80 वर्षीय पिता श्रीपत ने बताया कि उनका पोता रमाशंकर नशे का लती है. पिता रामपाल उसे खेत पर काम करने और हाथ बंटाने के लिए कहता था, जिससे वह नाराज था. इसी बात से आक्रोशित होकर रमाशंकर ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया. 

नवरात्रि: FSDA की तैयारी पूरी, मिलावटखोरों पर विशेष निगरानी, बाजारों से लिए जाएंगे सैंपल

पहले भी रेप केस में जा चुका है जेल
उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि चार वर्ष पूर्व जब रमाशंकर दुष्कर्म के मामले में जेल गया था, तब पिता रामपाल ने अपनी जमीन बेचकर उसे छुड़ाया था. इसके बावजूद उसने पिता की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इस हृदय विदारक घटना से गांव में मातम का माहौल है. पूरे इलाके में अब इस घटना की चर्चा हो रही है और लोग तमाम तरह की बातें कह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: नौकरी से निकालने पर 524 LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी, गैस एजेंसी मालिक समेत 7 गिरफ्तार
झांसी: नौकरी से निकालने पर 524 LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी, गैस एजेंसी मालिक समेत 7 गिरफ्तार
DGP ने गैरसैंण विधानसभा की सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों से किया संवाद
DGP ने गैरसैंण विधानसभा की सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों से किया संवाद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget