एक्सप्लोरर

Mahoba News: गांव के वीरान में पहाड़ चल रही थी अवैध हथियार की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

UP News: महोबा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा बने और गैर बने हथियार बरामद हुए हैं.

Mahoba Crime News: महोबा जनपद में गांव के बाहर पहाड़ में झोपड़ी बनाकर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया. शातिर बदमाश सुनसान इलाके में असलहा बनाने का काम कर रहे थे. जहां कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर पिता-पुत्र सहित तीन शातिर बदमाशों को दबौच लिया है. जिनके पास से 9 बने, 2 अधबने तमंचों सहित एक बंदूक और कारतूस के अलावा भारी मात्रा में असलहा बनाने का समान बरामद हुआ है. तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है तो वही इस गैंग का सरगना हमीरपुर जनपद का रहने वाला है.

आपको बता दें कि महोबा जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाशों पर कार्यवाही कर रही है. इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन पर शहर कोतवाली पुलिस की गठित टीम ने गांव के बाहर पहाड़ में संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की. शहर कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि बरातपहाड़ी के बाहर स्थित पहाड़ में एक झोपड़ी बनाकर पुराने अपराधी अवैध असलहा बनाने के काम को अंजाम दे रहे हैं. चुनाव के मद्देनजर इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तत्काल एक टीम गठित कर वीराने में चल रही असलहा फैक्ट्री की घेराबंदी कर ली.

 

पुलिस हिरासत में बदमाश
पुलिस हिरासत में बदमाश

असलहा बनाने के समान बरामद
बदमाशों ने पुलिस को आता देख वहां मौजूद सभी लोग मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया है. पकड़े गए तीनों अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास है जो अवैध असलहा और तमंचे बनाने का काम पूर्व से करते चले आ रहे हैं.  पुलिस ने फैक्ट्री से 9 बने, 2 अधबने तमंचों सहित एक नली बंदूक,कारतूस के अलावा भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं.

पकड़े गए तीनों अभियुक्तों में गैंग का सरगना हमीरपुर जनपद निवासी राजू विश्वकर्मा है जो मझगवां थाना क्षेत्र के कुलहैंडा गांव का निवासी है. जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और यह अवैध असलहा बनाने का काम बखूबी जानता और करता चला आ रहा है. राजू विश्वकर्मा महोबा के सगुनिया गांव निवासी पिता-पुत्र ब्रजगोपाल लोधी और संतोष लोधी के साथ मिलकर असलहा बनाने का काम कर रहा था. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरामद की गई असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर सभी को जेल भेजने का काम किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक उज्जव रमण सिंह, यहां से लड़ेंगे चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget