एक्सप्लोरर

महोबा: भीषण गर्मी में पानी का संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, 40 हजार की आबादी प्रभावित

Mahoba Water Problem: महोबा में सबसे ज्यादा पेयजल संकट की मार कबरई कस्बे को झेलनी पड़ रही है, जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. यहां टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई होती है जो नाकाफी है.

Mahoba News: भीषण गर्मी ने बुंदेलखंड में कहर बरपाना शुरू कर दिया है. महोबा जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. बढ़ते तापमान के बीच अब पीने के पानी पर भी संकट मंडराने लगा है. महोबा में सबसे ज्यादा पेयजल संकट की मार कबरई कस्बे को झेलनी पड़ रही है, जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यहां टैंकरों के ज़रिए पानी की सप्लाई की जा रही है लेकिन, वो भी नाकाफी साबित हो रही है. कई बार पानी के लिए मारपीट तक बात पहुंच जाती है. 

कबरई कस्बा महोबा मुख्यालय से 20 किमी दूर है जहां के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में 40 हजार की आबादी आज भी पानी के लिए तरस रही है. यहां के लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर पंचायत द्वारा टैंकरों से जल आपूर्ति की जा रही है, जो नाकाफी है. जैसे ही टैंकर पहुंचते हैं, लोग पानी भरने के लिए टूट पड़ते हैं और महज ढाई मिनट में पूरा टैंकर खाली हो जाता है. लोग पानी के लिए घंटों लाइनों में खड़े दिखाई देते हैं. 

पानी को लेकर कई मोहल्लों को बुरा हाल
यहां के आजाद नगर, इंद्रा नगर, राजेंद्र नगर, सुभाष नगर, भगत सिंह नगर, जवाहर नगर और विशाल नगर जैसे मोहल्लों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. इन इलाकों में पानी के लिए हर दिन जंग जैसे हालात पैदा हो जाते हैं. कबरई में पानी की इतनी भयावह स्थिति है कि युवाओं के रिश्ते भी प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी कोई लड़की वाला रिश्ता लेकर आता है और पानी की किल्लत की सच्चाई जानता है तो शादी से इनकार कर देता है. 

प्रशासन द्वारा कलशाह बाबा धाम में पानी की टंकी और पाइपलाइन बिछाई गई है, मगर वह आज तक शुरू नहीं की जा सकी. नलों में पानी नहीं है. लोग बार-बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. जल संकट के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. पुरुष पानी भरने के चक्कर में अपनी मजदूरी छोड़ने को मजबूर हैं और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे. 

पानी को तरस रहे लोग
पानी की समस्या महज एक कस्बे की नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के जल प्रबंधन पर सवालिया निशान है. इस मामले को लेकर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कबरई कस्बे में पानी की समस्या को दूर करने के प्रयास जारी हैं. तब तक अस्थाई तौर पर नगर पालिका द्वारा टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है. कबरई में एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है और नल कनेक्शन भी दिए गए हैं जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा.  

बुलंदशहर: बोतल में पेट्रोल देने से किया इनकार, बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
Sultanpur News: सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर माता प्रसाद हत्याकांड में 2 और गिरफ्तारी, फरार शूटरों की तलाश में पुलिस
सुल्तानपुर: हिस्ट्रीशीटर माता प्रसाद हत्याकांड में दो और गिरफ्तारी, फरार शूटरों की तलाश में पुलिस
'मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं भूलने नहीं दूंगा', मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना
'मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं भूलने नहीं दूंगा', मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना

वीडियोज

Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Video: जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
Embed widget