एक्सप्लोरर

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में मेजर की दबंगई का वीडियो वायरल, देवरिया जैसा नरसंहार दोहराने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

UP News: गोरखपुर से मेजर की दबंगई का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने मेजर पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी, लूट का आरोप लगाया है. तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में मेजर और उसके साथियों की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेजर, उसके पिता समेत छह लोगों के खिलाफ छत के रास्‍ते पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी, लूट समेत कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

मेजर ने घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़
जिले के एम्‍स थाना क्षेत्र के दरगहिया मोहल्ले में 15 नवंबर को पार्किंग को लेकर एक परिवार का पड़ोसियों से विवाद हो गया. फरियादी महिला ने बताया कि, 15 नवंबर की शाम को उनके पति से पड़ोसी गणेश का पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद 16 नवंबर की सुबह नवीन गुप्ता, उनका भाई अजय, पिता गणेश और तीन अज्ञात लोग छत के रास्ते कूदकर घर में आ गए. उन्होंने पति की पिटाई की और उसका मोबाइल छीन लिए. उसे कमरे में बंद कर पटक दिया. गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. कपड़े फाड़कर छेड़खानी भी की. मंगलसूत्र छीनकर देवरिया नरसंहार जैसा कांड दोहराने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने तहरीर के आधार पर डकैती, बलवा, धमकी, घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद 
एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि, एम्‍स थाना क्षेत्र के दरगहिया 16 नवंबर को सुबह 7 बजे कुछ लोगों द्वारा छत के रास्ते पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट करने और महिला के कपड़े फाड़ने के साथ लूटपाट की एफआईआर दर्ज हुई है. उन्‍होंने बताया कि इसके पहले मामला पार्किंग के विवाद को लेकर हुआ था. इसमें एक पक्ष के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया था. इसी को लेकर मामले ने तूल पकड़ा और दूसरे पक्ष के नवीन गुप्ता और अन्य लोग छत के रास्ते घर में घुस गए. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'सपा का सफाया करने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य काफी', उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget