एक्सप्लोरर

'मलंग' ने बनाया रिकॉर्ड, अब 'मलंग 2' पर काम शुरू!

मोहित सूरी की हालिया हिट 'मलंग' के सीक्वल की पूरी तैयारी है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता ने दी। फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

मोहित सूरी की हालिया हिट 'मलंग' के सीक्वल की पूरी तैयारी है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता ने दी। फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अनिल कपूर, दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल केमू अभिनीत म्यूजिकल रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मलंग' ने इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर सफल कमाई की। फिल्म 'मलंग' ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 59 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। निर्माता अंकुर गर्ग ने कहा, "हम उन दर्शकों के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर हमारी फिल्म 'मलंग' के प्रति ऐसी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया दिखाई है। एक तरफ जहां लोग नेटफ्लिक्स पर 'मलंग' का आनंद ले रहे हैं, वहीं हम 'मलंग 2' के साथ आने के लिए तैयार हैं। मोहित और लव अगले सीक्वल पर काम कर रहे हैं और अधिक जानकारी जल्द साझा की जाएगी।" मोहित ने फिल्म को चारों तरफ से मिल रही प्रतिक्रियाओं के लिए अपने कलाकारों और क्रू मेंम्बर को बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, "मलंग सभी का दिल जीत रही है। यह फिल्म इस वक्त दुनियाभर के 11 अन्य देशों में टॉप 10 में भी ट्रेंड कर रही है।" कुछ दिनों पहले 'मलंग' के स्टार्स अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू ने वर्चुअल रीयूनियन किया था। इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखने के बाद, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अभिनीत मोहित सूरी की 'मलंग' 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और दर्शकों की अविश्वसनीय प्रतिक्रिया के साथ भारत में यह फिल्म डिजिटली पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इतना ही नहीं, वर्तमान समय में यह फिल्म दुनियाभर के 11 अन्य देशों में भी शीर्ष दस फिल्मों की सूची में शामिल है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, केन्या, कतर, पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल है। अब जब 'मलंग' द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नया बेंचमार्क स्थापित किया जा रहा है, तो इसे देखते हुए फिल्म के निमार्ता इसके सीक्वेल 'मलंग 2' पर काम कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए निमार्ता अंकुर गर्ग कहते हैं, "हम उन दर्शकों के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर हमारी फिल्म 'मलंग' के प्रति ऐसी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया दिखाई है। एक तरफ जहां लोग नेटफ्लिक्स पर 'मलंग' का आनंद ले रहे हैं, वही हम 'मलंग 2' को लाने की तैयारी कर रहे हैं। मोहित और लव अगली किश्त पर काम कर रहे हैं और इससे जुड़ी अधिक जानकारी जल्द साझा की जाएगी।" मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मलंग' टी-सीरीज और लव फिल्म्स द्वारा निर्मित है। 'मलंग 2' की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
Ayodhya News: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अयोध्या में साधु-संतों का विशेष हवन, मांगी टीम इंडिया की जीत की दुआ
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अयोध्या में साधु-संतों का विशेष हवन, मांगी टीम इंडिया की जीत की दुआ
हापुड़ हत्याकांड: बहादुरगढ़ थाने पर शव रखकर हंगामा, CCTV में कैद हमलावरों की तलाश जारी
हापुड़ हत्याकांड: बहादुरगढ़ थाने पर शव रखकर हंगामा, CCTV में कैद हमलावरों की तलाश जारी
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget