मेरठ: ब्रिटेन से मेरठ लौटे शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है. जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. परिवार में इस सदस्य में कोरोना वायरस का यूके स्ट्रेन मिला है. मेरठ के जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि, परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं. हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं. आपको बता दें कि अब तक भारत नये स्ट्रेन से बचा हुआ था लेकिन अब ये भारत पहुंच गया है. ब्रिटेन से भारत आए 6 यात्रियों में नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं. इसके साथ ही भारत में इस नए स्ट्रेन ने हड़कंप मचा दिया है.
ब्रिटेन से मेरठ लौटे शख्स में मिला कोरोना वायरस का यूके स्ट्रेन, डीएम ने कहा-हालात काबू में
ABP Ganga | 29 Dec 2020 10:53 PM (IST)