एक्सप्लोरर

Mathura Wall Collapse: मथुरा में इमारत का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

Mathura Balcony Collapse: मथुरा के दुसायत मोहल्ले में तीन मंजिला पुरानी इमारत का छज्जा गिरने से लगभग 12 लोग घायल हो गए. इसमें से पांच लोगों की मौत हो गई. घायलों का इलाज चल रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के पास बड़ा हादसा हो गया. यहां के दुसायत मोहल्ले में तीन मंजिला पुरानी इमारत का छज्जा और दीवार गिरने से लगभग 12 लोग घायल हो गए. जिलाधिकारी पुलकित खरे (Pulkit Khare) ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है. मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं. घायलों को इलाज के लिए वृंदावन (Vrindavan) के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बारिश के चलते तीन मंजिला इमारत का छज्जा गिरा.

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, "जनपद मथुरा में पुराना भवन गिरने की दुःखद दुर्घटना में हुई जनहानि के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं." इसके अलावा सीएम योगी की तरफ से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये तत्काल दिए जाने के आदेश दिए गए हैं.

चार लोगों को चल रहा है इलाज

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि पुरानी इमारत का छज्जा और दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है. वहीं चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत और बचाव का काम जारी है. साथ ही उन्होंने कहा कि हादसे की वजह जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है.

एसएसपी शैलेश पांडेय ने क्या बताया?

दूसरी तरफ एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि दुसायत मोहल्ले के पास एक पुराना तीन मंजिला मकान था. मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक से गिर पड़ा, जिससे कुछ लोग मलबे में दब गए. पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है. एसएसपी ने कहा कि नगर निगम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. नगर निगम की टीम इमारत की जांच करेगी. अगर इमारत का कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त मिलता है तो उसको भी गिराने का काम किया जाएगा. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि जिस गली में यह हादसा हुआ, वहां पर चहल-पहल का माहौल था. अचानक से इमारत का ऊपरी हिस्सा गिरा तो लोगों में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: यूपी कैबिनेट के विस्तार के लिए भी घोसी उपचुनाव अहम, अगर जीत मिली तो BJP किसे बनाएगी मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
देहरादून: प्रेमनगर के जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, SSP ने गठित की विशेष टीमें
देहरादून: प्रेमनगर के जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, SSP ने गठित की विशेष टीमें
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'सरकार के फैसले तो सही हैं लेकिन...'
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'सरकार के फैसले तो सही हैं लेकिन...'
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget