एक्सप्लोरर

Mathura Bride Murder: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, शादी में घुसकर दुल्हन की आंख में मारी गोली, जानें पूरा मामला

Mathura News: मथुरा के मुबारकपुर गांव में एक सरफिरे आशिक ने 19 साल की दुल्हन बनी काजल की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Mathura Bride Murder: यूपी के मथुरा का मुबारकपुर गांव उस वक्त दहल उठा जब एक सनकी आशिक ने फेरों से पहले दुल्हन के घर में घुसकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में शौक का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि 19 साल की काजल की शादी नोएडा में रहने वाले मुन्नालाल से होने वाली थी. इसके लिए बारात मुबारकपुर पहुंची और दोनों की बड़ी धूमधाम से जयमाला भी हुई, लेकिन कौन जानता था कि ये खुशी का माहौल बहुत जल्द मातम में बदलने वाला है. जैसे ही काजल और मुन्नालाल की जयमाला हुई एक सरफिरा काजल के घर में घुसा और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

सनकी आशिक ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

दरअसल मुबारकपुर गांव में बीती रात काजल की बारात पहुंची और बारात चढ़त के बाद करीब डेढ़ बजे जयमाला का कार्यक्रम हुआ. तभी कुछ युवकों ने शादी में बवाल कर दिया.  हंगामा होने के चलते दुल्हन के रिश्तेदार और सहेलियां उसे घर के अंदर लेकर जा ही रही थीं तभी दुल्हन का पीछा करते हुए गांव के ही युवक अनीश पुत्र हरलाल ने दुल्हन के चेहरे से तमंचा सटाकर गोली मार दी. जिससे दुल्हन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी. दुल्हन के गोली लगते ही वहां वर और वधू दोनों पक्षों के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक दुल्हन बनी काजल की मौत हो चुकी थी.

UP: देवबंद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहा था बांग्लादेशी, एटीएस ने किया गिरफ्तार

कई दिनों से काजल को परेशान कर रहा था आरोपी 
दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. वहीं दूल्हा बना युवक परिवार के साथ अपने गांव लौट गया.  घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन के शव को लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया. मृतका के पिता खूबी राम पुत्र गिर्राज ने अनीश और उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो हम लोगों को चार महीने से परेशान कर रहा था. इसलिए हम काजल को अपनी बहन के यहां छोड़ आए थे. लेकिन अब उसकी शादी के चार दिन पहले ही हम उसे यहां लाए थे. घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. हालांकि परिजन किसी भी प्रेम कहानी से इनकार कर रहे हैं.
पुलिस ने दी ये जानकारी
एसपी रुलर श्रीशचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मुबारकपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान गोली लगने से युवती की मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है. वहीं परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.

Rampur: आजम खान के घर पहुंचे कांग्रेस नेता ने सपा को लेकर कहा- शीशे में आ चुकी है दरार, CM योगी से की बड़ा दिल दिखाने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
CM योगी बोले, 'हर त्योहार से पहले यूपी में लग जाता था कर्फ्यू , अब हालात बदल चुके'
CM योगी बोले, 'हर त्योहार से पहले यूपी में लग जाता था कर्फ्यू , अब हालात बदल चुके'
Basti News: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर लहन नष्ट, महिला माफिया गिरफ्तार
बस्ती: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर लहन नष्ट, महिला माफिया गिरफ्तार
Mahoba News: 28 साल बाद घर लौटा बिछड़ा भाई, महोबा में SIR ने कराया मिलन
यूपी: 28 साल बाद घर लौटा बिछड़ा भाई, महोबा में SIR ने कराया मिलन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget