एक्सप्लोरर

UP News: श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया फोन?

Shri Krishna Janmabhoomi Case: श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले ने फोन पर पाकिस्तान जिंदाबाद बोला.

Fatehpur News: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद के पक्षकार आशुतोष पांडेय को फोन कर जान से मारने की धमकी मिली है. हाईकोर्ट से सुनवाई के बाद वापस मथुरा जाते समय उन्हें फोन के द्वारा धमकी दी गई है. फेसबुक सहित सोशल साइट हैक कर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, इसके बाद उन्होंने फतेहपुर में सदर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है. श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले ने फोन पर हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद बोला.

मथुरा के रहने वाले भृगुवंशी आशुतोष पांडेय श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वादी और पक्षकार हैं. उन्होंने पुलिस की तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर शाम इलाहाबाद हाई कोर्ट से लौटते समय फोन करने वाले ने मुकदमा वापस न लेने पर बम से उड़ाने व फेसबुक आइडी हैक करने की धमकी दी. इतना ही नहीं उस युवक फोन पर अपशब्द भी कहे. वह शुक्रवार को हाई कोर्ट में  श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले की सुनवाई के बाद श्रीकृष्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष डावर व करन शर्मा के साथ कार से मथुरा जा रहे थे.

इसी दौरान जब वह फतेहपुर शहर की सीमा में घुसे तो देर शाम सात बजकर 40 मिनट पर उनके वाट्सएप नंबर पर वॉट्सएप काल आई. इस दौरान फोन करने वाले ने फोन पर मुकदमा वापस न लेने पर बम से उड़ाने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने फतेहपुर कोतवाली में पूरे मामले की तहरीर दी. वहीं कार्यवाहक शहर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही फोन करने वाले के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर ट्रैस किया जा रहा है.

Meerut News: 'बुलडोजर नहीं सेना के टैंक से इलाज करें सीएम योगी', देवबंद मदरसे को लेकर बोले यति नरसिंहानंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget