एक्सप्लोरर

मौनी अमावस्या पर राम नगरी में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, अयोध्या में इन सुविधाओं पर रहेगी रोक

Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या में मौनी अवमस्या के मौके पर बड़ी संख्या श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या पहुंचेगा. श्रद्धालुओं सुरक्षा और सुगमता के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं.

Mauni Amavasya 2025: हिंदू धार्मिक मान्यताओं में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर पितरों को तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ती होती है. मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचते हैं और सरयू में स्नान दान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं. मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं. गौरतलब है कि, प्रयागराज महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है.

इस साल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान है. मौनी अमावस्या के मौके पर 10 लाख से अधिक लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है. इससे पहले ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. तीन से पांच लाख श्रद्धालु रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं. अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके विशेष इंतजाम इस बार किये गए हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर राम नगरी अयोध्या में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. इसके अलावा राम मंदिर में भी वीआईपी पास की सुविधा बंद रहेगी.

वीआईपी दर्शन व आरती पास पर रहेगी रोक
इस आशय से मिली जानकारी के मुताबिक, मौनी अमावस्या के दिन राम मंदिर में वीआईपी दर्शन और आरती पास पर रोक रहेगी. वीआईपी दर्शन के लिए सुगम व विशिष्ट दर्शन पास जारी किए जाते हैं. मौनी अमावस्या पर महाकुंभ स्नान के बाद भी दो-तीन दिनों तक अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आकर सरयू स्नान व मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे. मौनी अमावस्या के मौके पर भीड़ नियंत्रण के लिए अयोध्या डायवर्जन प्लान लागू किया है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- 'हिन्दू जागे, भारत हिन्दू राष्ट्र बने'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
UP News: 'नए कपड़े ना पहनें...काले कपड़े पहनकर पढ़ें नमाज', जेल में बंद आजम खान का पैगाम
'नए कपड़े ना पहनें...काले कपड़े पहनकर पढ़ें नमाज', जेल में बंद आजम खान का पैगाम
यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget