एक्सप्लोरर

UP Politics: 'चुनाव से पहले सपा की घिनौनी राजनीति ...' स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मायावती का पलटवार

Swami Prasad Maurya News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बदरीनाथ धाम को लेकर दिए गए स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि ये सब विशुद्ध राजनीति है.

Mayawati On Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है. बीजेपी (BJP) जहां इसे लेकर सपा (SP) पर हमलावर है तो वहीं अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (Mayawati) ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. बसपा सुप्रीमो ने मौर्य को आड़े हाथों लेते हुए इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे राजनीति से भरा बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस तरह की बातों से धार्मिक विवाद पैदा होगा. इन बहकावे में अब कोई आने वाला नहीं है. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि "समाजवादी पार्टी के नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का ताजा बयान कि बद्रीनाथ सहित अनेकों मन्दिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाये गये हैं तथा आधुनिक सर्वे अकेले ज्ञानवापी मस्जिद का क्यों बल्कि अन्य प्रमुख मन्दिरों का भी होना चाहिए, नए विवादों को जन्म देने वाला यह विशुद्ध राजनीतिक बयान हैं". उन्होंने आगे कहा कि "श्री मौर्य लम्बे समय तक बीजेपी सरकार में मंत्री रहे किन्तु तब उन्होंने इस बारे में पार्टी व सरकार पर ऐसा दबाव क्यों नहीं बनाया? और अब चुनाव के समय ऐसा धार्मिक विवाद पैदा करना उनकी व सपा की घिनौनी राजनीति नहीं तो क्या है? बौद्ध व मुस्लिम समाज इनके बहकावे में आने वाले नहीं. "

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वामी प्रसाद के मौर्य के बयान पर आपत्ति जताई और कहा बदरीनाथ धाम का जिक्र आदिकाल से हमारे पुराणों में होता आया है. उन्होंने इस बयान की निंदा करते हुए सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से जवाब मांगा उन्होंने कहा, वो भी इसी प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और वह हमारी संस्कृति से भली-भांति परिचित हैं. डिंपल यादव को स्वयं स्वामी प्रसाद मौर्य को जवाब देना चाहिए, यह बयान निंदनीय है.

मौर्य के इस बयान पर बवाल

आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर सर्वे हो रहा है तो सभी हिन्दू मंदिरों का होना चाहिए क्योंकि कई हिन्दू मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बने हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि "8वीं शताब्दी तक बदरीनाथ धाम भी बौध मठ था, आदि शंकराचार्य ने उसे हिन्दू मंदिर बनाया. ऐसे में अगर किसी एक की बात चलेगी तो फिर सभी की बात चलेगी. हम गड़े मुर्दे उखाड़ना नहीं चाहते हैं."

ये भी पढ़ें-  UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को एक और झटका! सपा विधायक पूजा पाल बीजेपी में हो सकती हैं शामिल 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: थार ड्राइवर ने डीजल भरवाकर नहीं दिए पैसे, 10 किमी तक घसीटी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: थार ड्राइवर ने डीजल भरवाकर नहीं दिए पैसे, 10 किमी तक घसीटी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
Santkabir Nagar News: संतकबीर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, 3 युवकों की मौके पर मौत
संतकबीर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, 3 युवकों की मौके पर मौत
सुनेत्रा पवार को 25 हजार करोड़ स्कैम मामले में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने स्वीकार की क्लोजर रिपोर्ट
सुनेत्रा पवार को 25 हजार करोड़ स्कैम मामले में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने स्वीकार की क्लोजर रिपोर्ट
अलीगढ़: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने दी पिता को अंतिम विदाई, पूर्व कोच बोले- पिता के त्याग और संघर्ष...
अलीगढ़: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने दी पिता को अंतिम विदाई, पूर्व कोच बोले- पिता के त्याग और संघर्ष...

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget