एक्सप्लोरर

UP Politics: पेशाब कांड पीड़ित के पैर धोने को मायावती ने बताया नौटंकी, सीएम शिवराज से पूछा- 'कैमरे के आगे नुमाइश क्यों?'

Sidhi Case: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कैमरे के सामने पीड़ित के पैर धोने को सीएम शिवराज सिंह का नाटक बताया और कहा कि क्या आम चुनावों की वजह से सरकार के अंदर ऐसी बैचेनी है.

Mayawati on Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब कांड मामले को लेकर प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सरकार बैकफुट पर है. गुरुवार को सीएम ने पीड़ित शख्त से मुलाकात की और अपने हाथों से उसके पैर धोए और शॉल ओढ़ाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की. जिसे लेकर अब बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. मायावती ने कैमरे के सामने पीड़ित के पैर धोने को शिवराज सिंह का नाटक बताया और कहा कि क्या आम चुनावों की वजह से सरकार के अंदर ऐसी बैचेनी है. 

मायावती ने सीधी में दलित युवक के साथ की गई बदसलूकी को लेकर शिवराज सिंह को घेरा और पीड़ित के पैर धोए जाने पर सवाल उठाया. बसपा सुप्रीमो ने कहा शिवराज सिंह चौहान ने पहले पीड़ित को 600 किमी दूर अपने आवास पर बुलाया और फिर कैमरों के सामने पैर धोकर जो किया वो नाटकबाजी है. ऐसी नुमाइश करना ठीक नहीं है. मायावती ने कहा, 'मध्यप्रदेश के सीएम द्वारा सीधी ज़िले के पेशाबकाण्ड के पीड़ित आदिवासी युवक को लगभग 600 किलोमीटर दूर भोपाल बुलाकर सीएम हाऊस में कैमरा के घेरे में उसके पैर धोना सरकारी पश्चाताप कम तथा इनकी नाटकबाजी व चुनावी स्वार्थ की राजनीति ज्यादा लगती है. ऐसा नुमाइशी कार्य क्या उचित?'

मायावती ने उठाए शिवराज सिंह पर सवाल

मायावती ने आगे कहा, 'चूँकि मध्यप्रदेश में विधानसभा का आमचुनाव निकट है, इसलिए सरकार की ऐसी बेचैनी स्वाभाविक. किन्तु पूरे राज्य में खासकर एससी, एसटी, अतिपिछड़े व मुस्लिम समाज के साथ ही सर्वसमाज के लोगों का महंगाई व बेरोजगारी आदि से इनका जीवन जितना त्रस्त हुआ है उसका हिसाब वे जरूर ही माँगेगे.' बसपा सुप्रीमो ने इससे पहले भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अति-शर्मनाक और अमानवीय कृत्य बताया था और आरोपी के खिलाफ एनएसए और उसकी सम्पत्ति को जब्त/ध्वस्त करने की मांग की थी. 

आपको बता दें कि आज पीड़ित शख्स को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर बुलाया था, वो खुद पीड़ित को सीएम आवास के अंदर लाए और फिर उसे कुर्सी पर बिठाकर अपने हाथों से पैर धोए. इसके बाद उन्होंने उस पानी को अपने माथे से लगाया. शिवराज सिंह ने इस घटना के लिए उससे माफी भी मांगी. 

ये भी पढे़ं- Kanpur News: कानपुर में चमत्कार! डेढ़ साल के मासूम को कार ने रौंदा, कुछ पलों में बच्चा खड़ा हुआ और चलने लगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
Noida News: नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget