एक्सप्लोरर

क्या समाजवादी पार्टी में सेंध लगाने वाली है BSP? पार्टी सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा दावा

मायावती ने दावा किया कि जगजाहिर तौर पर सपा का चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा ही दलित-विरोधी रहा है, जिसमें थोड़ा भी सुधार के लिए वह कतई तैयार नहीं. उन्होंने कहा कि यूपी में बीएसपी जन आकांक्षाओं की पार्टी बनकर उभरी है जो जारी रहेगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का खेल शुरू हो गया है. कल बहुजन समाज पार्टी के आधा दर्जन बागी विधायकों ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की. इसके बाद चर्चा यह शुरू हुई कि ये सभी विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन बसपा के बागी विधायक असलम राइनी ने नया दल बनाने का ऐलान किया था. असलम ने कहा कि 12 विधायकों के साथ होते ही वो अलग दल बना लेंगे.

इसे लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''घृणित जोड़तोड़, द्वेष व जातिवाद आदि की संकीर्ण राजनीति में माहिर समाजवादी पार्टी द्वारा मीडिया के सहारे यह प्रचारित करना कि बीएसपी के कुछ विधायक टूट कर सपा में जा रहे हैं घोर छलावा है. जबकि उन्हें काफी पहले ही सपा व एक उद्योगपति से मिलीभगत के कारण राज्यसभा के चुनाव में एक दलित के बेटे को हराने के आरोप में बीएसपी से निलम्बित किया जा चुका है.''

मायावती ने कहा, ''सपा अगर इन निलम्बित विधायकों के प्रति थोड़ी भी ईमानदार होती तो अब तक इन्हें अधर में नहीं रखती. क्योंकि इनको यह मालूम है कि बीएसपी के यदि इन विधायकों को लिया तो सपा में बगावत व फूट पड़ेगी, जो बीएसपी में आने को आतुर बैठे हैं.'' उन्होंने कहा कि ''जगजाहिर तौर पर सपा का चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा ही दलित-विरोधी रहा है, जिसमें थोड़ा भी सुधार के लिए वह कतई तैयार नहीं. इसी कारण सपा सरकार में बीएसपी सरकार के जनहित के कामों को बन्द किया व खासकर भदोई को नया संत रविदास नगर जिला बनाने को भी बदल डाला, जो अति-निन्दनीय.''

बीएसपी सुप्रीमो ने आगे कहा कि ''वैसे बीएसपी के निलम्बित विधायकों से मिलने आदि का मीडिया में प्रचारित करने के लिए कल किया गया सपा का यह नया नाटक यूपी में पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए की गई पैंतरेबाजी ज्यादा लगती है. यूपी में बीएसपी जन आकांक्षाओं की पार्टी बनकर उभरी है जो जारी रहेगा.''

यह भी पढ़ें:

यूपी: नया दल बनाएंगे बसपा के बागी विधायक असलम राइनी, बोले- संपर्क में हैं 11 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azamgarh News: 'दिशा' बैठक रद्द होने पर सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल
'दिशा' बैठक रद्द होने पर सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल
Udham Singh Nagar News: HC के आदेश पर कब्र से निकाला गया 17 साल के मुरसलीन का शव, दोबारा होगा पोस्टमार्टम
उधम सिंह नगर: HC के आदेश पर कब्र से निकाला गया 17 साल के मुरसलीन का शव, दोबारा होगा पोस्टमार्टम
Mainpuri News: मैनपुरी में डिंपल यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, सपा के कई नेता भी थे साथ
मैनपुरी में डिंपल यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, सपा के कई नेता भी थे साथ
Gorakhpur News: गोरखपुर में ऑटो की EMI के लिए नहीं मिले पैसे, पिता ने 2 मासूम बच्चों को दही में जहर देकर मारा
गोरखपुर में ऑटो की EMI के लिए नहीं मिले पैसे, पिता ने 2 मासूम बच्चों को दही में जहर देकर मारा

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget