एक्सप्लोरर

क्यों सपा नेता की बेटी से बेटे की शादी कराने पर BSP नेता को निकाला बाहर? मायावती ने बताई वजह

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार की देर रात को सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर बीते दिनों बीएसपी नेताओं के खिलाफ लिए गए एक्शन के बारे में जानकारी दी है, जिसपर तमाम सवाल उठ रहे थे.

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बीते दिनों बीएसपी ने अपने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रहे सुरेन्द्र सिंह सागर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया था. सुरेन्द्र सागर 29 साल से बसपा के साथ जुड़े हुए थे. उन्हें पार्टी से निकाले जाने के बाद जमकर सियासी बवाल मचा था. लेकिन अब बीएसपी चीफ मायावती ने इसपर सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर सफाई दी है. 

मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अवगत कराना है कि श्री मुनकाद अली, BSP Ex-MP  के लड़के की शादी में, पार्टी के लोगों को इसलिए रोका गया, क्योंकि इनकी लड़की मीरापुर से सपा से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रही थी, उनके खिलाफ BSP भी यह उपचुनाव लड़ रही थी.' बीएसपी चीफ ने आगे लिखा, 'ऐसे में, शादी में दोनों पार्टियों के लोगों के आपस में टकराने की आम चर्चा थी, उससे बचाने के लिए पार्टी को फिर मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन इसे दूसरे तरीके से जो प्रचारित किया जा रहा है, यह ठीक नहीं.'

क्यों निकाले गए थे नेता
उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, 'इसी प्रकार रामपुर जिले का पूर्व पार्टी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सागर व इसके बाद पार्टी अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार का इनसे आपसी झगड़ा चरम पर था, जिससे पार्टी के कार्य सफर कर रहे थे, तब फिर दोनों को एक साथ निकाला गया, जिसका शादी-विवाह का कोई सम्बन्ध नहीं.' बसपा सुप्रीमो ने लिखा, 'अर्थात् कौन किस पार्टी के लोगों के साथ अपना रिश्ता बना रहा है उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. लोग स्वतंत्र हैं जहां चाहें वहां रिश्ता करें. यह सब उनकी सोच पर निर्भर करता है. लेकिन ऐसे लोगों से जरूर सर्तक रहें जो इसका भी गलत प्रचार कर रहे हैं.'

Watch: SDM पर भड़के पूर्व BJP सांसद, कहा- 'आपको बीच चौराहे पर हम भी गोली मरवा दें तो...'

गौरतलब है कि चार बार जिलाध्यक्ष रहे सुरेन्द्र सागर के साथ वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. कहा जा रहा था कि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रहे सुरेन्द्र सिंह सागर ने अपने बेटे की शादी सपा नेता की बेटी से कराई, इस वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है. लेकिन अब बसपा सुप्रीमो ने अपनी सफाई दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget