एक्सप्लोरर

Meerut Building Collapsed: मेरठ में हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज एरिया सील, प्रशासन ने दिए जर्जर भवन हटाने के निर्देश

Meerut News: पुलिस ने कोल्ड स्टोर के मालिक बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, मैनेजर सुरेश राणा और टेक्नीशियन व अन्य स्टाफ के खिलाफ धारा 304 ए सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

Meerut Building Collapsed: मेरठ के दौराला क्षेत्र में पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज (Cold Storage) में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. शनिवार को कोल्ड स्टोरेज पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां कोल्ड स्टोरेज को सील कर दिया, वहीं, लगातार हो रहे अमोनिया गैस (Ammonia Gas) के रिसाव के चलते टैंकरों को खाली कराने की व्यवस्था की जा रही है. सुरक्षा को देखते हुए पास से स्कूल में भी बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है वहीं, कोल्ड स्टोरेज पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात की गई है. 

शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कोल्ड स्टोरेज पहुंचे. इससे पहले अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों की छुट्टी करा दी. सुबह ही स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को ग्रुप में मैसेज डाल कर इसकी सूचना दे दी था. दोपहर को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज को सील करते हुए बाहर भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दी. 

कोल्ड स्टोरेज के मालिक पर केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए कोल्ड स्टोर के मालिक बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, मैनेजर सुरेश राणा और टेक्नीशियन व अन्य स्टाफ के खिलाफ धारा 304 ए सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

अनसेफ हिस्से को गिराया जाएगा

जिलाधिकारी मेरठ जिलाधिकारी मेरठ ने हादसे का अपडेट देते हुए बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या 7 है, जबकि 9 घायलों में से 8 को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है. हादसे में पीड़ित लोगों के घर तक जाने की व्यवस्था की जा रही है. हादसे का शिकार बिल्डिंग के कुछ हिस्से कमजोर पड़ गये हैं ऐसे में पीडब्ल्यूडी के साथ एक टीम गठित की गई है, जो अनसेफ पार्ट्स को चिन्हित करेंगी. इस हिस्से को हटाना हमारी प्राथमिकता है. हादसे के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj Crime News: उमेश पाल, जिसने मरते दम तक निभाई दोस्ती, गवाही से रोकने के लिए हुआ था अपहरण, पढ़ें पूरी कहानी 

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC Exam Result 2025: उत्तरकाशी के ऋषभ नौटियाल और आशुतोष नौटियाल ने UPSC में लहराया परचम, प्रदेश का नाम किया रोशन
उत्तरकाशी के ऋषभ नौटियाल और आशुतोष नौटियाल ने UPSC में लहराया परचम, प्रदेश का नाम किया रोशन
उत्तराखंड खनन विभाग ने रचा नया इतिहास, 950 करोड़ का था लक्ष्य, कर डाली 965 करोड़ की कमाई
उत्तराखंड खनन विभाग ने रचा नया इतिहास, 950 करोड़ का था लक्ष्य, कर डाली 965 करोड़ की कमाई
Sambhal News: संभल में इजरायली पीएम नेतन्याहू की लंबी उम्र के लिए यज्ञ, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने की दुआ
संभल में इजरायली पीएम नेतन्याहू की लंबी उम्र के लिए यज्ञ, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने की दुआ
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज वाराणसी से शुरू करेंगे 'धर्मयुद्ध यात्रा', 11 मार्च लखनऊ में होगा प्रदर्शन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज से शुरू करेंगे 'धर्मयुद्ध यात्रा', 11 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget