एक्सप्लोरर

मेरठ जिला अस्पताल में खुला ICU, अब रेफर नहीं करने पड़ेंगे गंभीर मरीज

Meerut News: मेरठ जिला अस्पताल में सात साल बाद आईसीयू का इंतजार खत्म हुआ है. जिस बिल्डिंग में आईसीयू शुरू किया गया वो 7 साल पहले बनकर तैयार हो गई थी.

Meerut Hospital: यूपी के मेरठ जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी बड़ी खबर है. अब से यहां गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर नहीं करना पड़ेगा बल्कि उनका जिला अस्पताल में हो सकेगा. जिला अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था शुरू हो गई है. जिससे उन्हें बेहतर इलाज मिल सकेगा. 

मेरठ जिला अस्पताल में सात साल बाद आईसीयू का इंतजार खत्म हुआ है. जिस बिल्डिंग में आईसीयू शुरू किया गया वो बिल्डिंग करीब 7 साल पहले बनकर तैयार हो गई थी. कोरोनाकाल में इस बिल्डिंग में वैक्सीनेशन अभियान चला था. इस पर करोड़ों रुपये भी खर्च हुए थे. जिसके बाद अब यहां पर पूरी  तरह से आईसीयू का संचालन शुरू हो गया है. जिला अस्पताल के स्टाफ की मदद से मरीजों को अब इसका बड़ा फायदा मिल रहा है.

अब रेफर नहीं होंगे मरीज
जिला अस्पताल शहर के बीचोबीच है. यहां शहर ही नहीं देहात और दूर-दूर के इलाकों से भी मरीज आते हैं. कई बार सीरियस मरीज भी आते हैं. ऐसे में आईसीयू न होने की वजह से डॉक्टरों को गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था. कई बार तो इलाज में देरी की वजह से मरीजों की मौत तक हो जाती थी. 


मेरठ जिला अस्पताल में खुला ICU, अब रेफर नहीं करने पड़ेंगे गंभीर मरीज

फिलहाल ये आईसीयू 10 बिस्तरों के साथ शुरू हुआ है. लखनऊ में इसके लिए पत्र भी भेजा गया है कि यदि 50 और लोगों का स्टाफ आ जाए तो फिर यहां की व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी. जितना ज्यादा स्टाफ होगा उतनी ही व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी. उम्मीद की जा रही है लखनऊ से जिला अस्पताल मेरठ प्रशासन के पत्र पर संज्ञान लेकर जितने और स्टाफ की जरूरत है वो मुहैया करा दिया जाए.

आईसीयू खुलने से गंभीर मरीजों को फायदा
अस्पताल में आईसीयू खुलने के बाद दिल की बीमारी, कोमा वाले मरीज, सर्जरी वाले मरीज या अन्य किसी बीमारी के इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज अब आसानी से हो रहा है. एक फिजिशियन, एक एनेस्थिसिया, एक रेजिडेंट डॉक्टर और अन्य स्टाफ हर शिफ्ट में तैनात किए गए हैं. आईसीयू में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, कार्डियक मॉनिटर्स, इन्फ्यूजन पंप, सक्शन मशीन और 24 घंटे ऑक्सीजन की व्यवस्था है.

जिला अस्पताल के एमएस डॉ कौशलेंद्र सिंह ने कहा आईसीयू शुरू होने का बड़ा फायदा मरीजों को मिल रहा है. हमने बड़ी कोशिश की और आखिरकार हम आईसीयू शुरू कराने में कामयाब हो गए. अब हम सीरियस मरीजों को मेडिकल रेफर नहीं कर रहे हैं बल्कि यहीं इलाज दे रहे हैं. जिला अस्पताल में अब सीरियस मरीजों को भी बेहतर इलाज मिल रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
Noida News: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget