एक्सप्लोरर

मेरठ महापौर और नगरायुक्त के कार्यालयों पर चलेगा बुलडोजर, जानें क्यों हो रहे हैं ध्वस्त

Meerut News: मेरठ नगर निगम में जो मल्टीलेवल पार्किंग बनने जा रही है उससे आसपास के इलाकों को काफी फायदा होगा. मेरठ नगर निगम में करीब 500 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी.

UP News: मेरठ नगर निगम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगरायुक्त सौरभ गंगवार के कार्यालय ध्वस्त होंगे. इन कार्यालयों को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली गई है. जल्द ही दोनों ऑफिस खाली कर दिए जाएंगे और उसके बाद उनका ध्वस्तीरण होगा. महापौर और नगरायुक्त कार्यालय के आसपास के ऑफिस भी ध्वस्त कर दिए गए हैं.

मेरठ के महापौर और नगरायुक्त के साथ-साथ प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह के कार्यालय के साथ हाउस टैक्स के कार्यालयों को भी खाली कराने के लिए कह दिया गया है. इसके बाद उन्हें ध्वस्त किया जाएगा. दरअसल, मेरठ नगर निगम में शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग बनने जा रही है. इस पार्किंग का निर्माण करने के लिए नगर निगम के पुराने कैंपस में पुराने क्वार्टर और कई पुराने ऑफिस ध्वसत कर दिए गए हैं. अब बारी महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगरायुक्त सौरभ गंगवार के कार्यालयों की है. मल्टीलेवल पार्किंग के काम को जल्द शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर नगर निगम के पुराने ऑफिसों को ध्वस्त किया जा रहा है.

मेरठ नगर निगम में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग के लिए सबसे पहले नगर निगम के कर्मचारियों के पुराने क्वार्टर और जल कल विभाग के कार्यालय को सबसे पहले ध्वस्त किया गया था. कुछ क्वार्टर और कार्यालय बाद में तोड़े गए, अब काफी मैदान खाली भी हो गया है. इसी के साथ ही अब महापौर और नगरायुक्त, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय को ध्वस्त करने की तैयारी है. यहां से सामान शिफ्ट लगभग कर दिया गया है और कुछ ही सामान बचा है, जिसे भी जल्द हटा दिया जाएगा और उसके बाद इन कार्यालयों को मजदूर ध्वस्त कर देंगे.

500 गाड़ियों की बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, 11 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

मेरठ नगर निगम में जो मल्टीलेवल पार्किंग बनने जा रही है उससे आसपास के इलाकों को काफी फायदा होगा. मेरठ नगर निगम में करीब 500 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी. इस मल्टीलेवल पार्किंग पर करीब 45 करोड़ 99 लाख रूपये खर्च होंगे और इसके लिए शासन से करीब 11 करोड़ 49 लाख 76 रूपये की राशि भी स्वीकृत होकर आ गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर काफी प्रयास किए थे और इन प्रयासों को सफलता मिल गई. अब जल्द ही इस मल्टीलेवल पार्किंग का काम शुरू हो जाएगा.

एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार और कई मुख्य बाजारों को होगा फायदा

मेरठ की पहली मल्टीलेवल पार्किंग बनने का सबसे बड़ा फायदा हाथ की ज्वैलरी के मामले में एशिया के सबसे बड़े मार्केट शहर सर्राफा बाजार को होगा. इसी के साथ ही घंटाघर, वैली बाजार, पालिका बाजार, दवा मार्केट खैरनगर, लाला का बाजार, कोटला बाजार, देहली गेट और केसरगंज के व्यापारियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा. अभी पार्किंग की समस्या होने से कई बार बाहर से आने वाले लोगों को तमाम दिक्कतें उठानी पड़ती है, लेकिन नगर निगम के कार्यालय में मल्टीलेवल पार्किंग बनने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा. मुख्य अभियंता देवेन्द्र कुमार का कहना है कि काम बहुत तेजी से चल रहा है और जल्द ही मल्टीलेवल पार्किंग का काम शुरू करा दिया जाएगा.

यति नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने BSF जवान पति की कर दी हत्या, हथियार खरीदने के लिए बचे थे गहने
मेरठ: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने BSF जवान पति की कर दी हत्या, हथियार खरीदने के लिए बचे थे गहने
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली-हरियाणा सहित कई राज्यों में होती थी सप्लाई
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली-हरियाणा सहित कई राज्यों में होती थी सप्लाई
UP Politics: अखिलेश यादव ने दी 'PDA' फॉर्मूले को धार, युवाओं का आह्वान कर दिया बड़ा संदेश, सियासी हलचल बढ़ी
अखिलेश यादव ने दी 'PDA' फॉर्मूले को धार, युवाओं का आह्वान कर दिया बड़ा संदेश, सियासी हलचल बढ़ी
वाराणसी से इन रूट पर जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, अब देना पड़ेगा इतना टोल टैक्स
वाराणसी से इन रूट पर जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, अब देना पड़ेगा इतना टोल टैक्स

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget