एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में अफवाह फैलाकर PAC जवानों को बनाया निशाना, चौकी में छिप कर बचानी पड़ी जान

UP News: मेरठ में मंगलवार रात अफवाह फैलाकर पीएसी के वाहन और जवानों को निशाना बनाया गया उन्हें पीटा गया. घटना में पीएसी जवान ने जैसे तैसे पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई.

Meerut News: उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में फैली एक अफवाह के चलते बड़ी घटना हो सकती थी. मेरठ में मंगलवार रात अफवाह फैलाकर पीएसी के वाहन और जवानों को निशाना बनाया गया उन्हें पीटा गया. पीएसी की गाड़ी में तोड़फोड की गई और वाहन में लोगों ने आग लगाने की कोशिश की. पीएसी के जवानों ने जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई. दरअसल, सोशल मीडिया पर पीएसी के जवान को गाड़ी से खींचने और पुलिस चौकी में जान बचाकर छिपे पीएसी के जवानों को खींचने के लिए लिए गई भीड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. वर्दी में होने के बावजूद पीएसी के जवानों पर भीड़ का हमला बोलना एक साजिश की तरफ इशारा कर रहा है.

अफवाह के बाद घटी घटना
दरअसल, मंगलवार को खरखौदा के नरहाडा गांव के रहने वाले जावेद अपनी पत्नी अफशरा और बेटे के साथ लौट रहे थे. तभी इम्लियान के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. अफवाह फैलाई गई कि पीएसी वाहन से कुचलकर कई लोगों की मौत हो गई है.

ये अफवाह आग की तरह फैल गई और पीएसी के वाहन को जाकिर कॉलोनी के पास लोगों ने घेर लिया और पीएसी के जवानों से मारपीट शुरू कर दी. पीएसी के जवान लिसाड़ी गेट थाना इलाके की जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी में जान बचाने को घुस गए तो भीड़ उन्हें वहां से भी खींचने पहुंच गई.

पीएसी के एक जवान को वाहन से खींचने का प्रयास किया गया और उसके साथ मारपीट भी हुई. पुलिस चौकी में घुसे पीएसी के जवानों की जान जैसे-तैसे बची, जबकि पीएसी वाहन में बाहर फंसे पीएसी जवान की भी किस्मत से जान बची. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया और बड़े एक्शन की तैयारी कर ोली गई है. कई लोगों को वीडियो फुटेज से देखकर भी पहचाना जा रहा है.

बेकाबू भीड़ का शिकार हुए पीएसी जवान
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर वर्दी दिखने के बावजूद कैसे इन लोगों की पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और थाने से घेरने की हिम्मत हो गई. एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों और हमला करने वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Rudraprayag: अलकनंदा नदी में फेंका जा रहा मलबा, तीर्थयात्रियों को हो सकती है भारी परेशानी

UP News: गोरखनाथ मंदिर हमले के अभियुक्त को पूछताछ के लिए लाया गया एटीएस मुख्यालय, अधिकारियों ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget