एक्सप्लोरर

Meerut Suicide Case: मेरठ में बेटे के बैग में मिली पिस्तौल, मां ने डांटा तो कर ली आत्महत्या

UP News: यूपी के मेरठ में मां ने पढ़ाई में लापरवाही और स्कूल बैग में देशी पिस्तौल रखने को लेकर डांटा तो बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में 10वीं के छात्र ने खुद को गोली मार कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. 18 वर्षीय लड़के ने यह घातक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसकी मां ने उसे पढ़ाई में लापरवाही और स्कूल बैग में देशी पिस्तौल रखने को लेकर डांटा था. 18 वर्षीय लड़के देवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मुंडाली थाना के एसएचओ सुखपाल ने कहा कि देशी पिस्तौल को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

क्या है पूरा मामला?
एसएचओ ने कहा, यह आत्महत्या का मामला है. मां ने कहा है कि स्कूल से लौटते समय बैग में पिस्तौल लेकर घर पहुंचा था. बैग में किताबों के साथ पिस्तौल देखकर उन्होंने लड़के को डांटा था. उन्होंने आगे कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही पता लगा लेंगे कि लड़के को पिस्तौल कहां से मिली. मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है क्योंकि परिवार ने कहा है कि वे मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मां के डांटने के बाद की आत्महत्या 
दरअसल, यह पूरा मामला मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती का है जहां मां की डांट से आहत होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली. एसएचओ सुखपाल ने बताया कि स्कूल से लौटते समय छात्र घर तमंचा लेकर लौटा था. बैग में किताबों के साथ तमंचा देखकर मां ने बेटे को डांट दिया था. उसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी. खून से लथपथ देवा जमीन पर गिरा. सबकुछ इतनी जल्दी हो गया कि मां कुछ समझ नहीं पाई. देवा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.  पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है. साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि देवा तमंचा कहां से लेकर आया था. 

ये भी पढ़ें:-

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी पर एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय, जानिए- क्या है मामला

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी केस पर पहली बार बोले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, BJP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget