एक्सप्लोरर

मेरठ: राम मंदिर की नींव में भरी जाएगी गगोल तीर्थ की मिट्टी, भगवान राम ने यहां किया था राक्षसों का वध

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिये शिलान्यास पांच अगस्त को किया जाना है. इसकी नींव में अलग-अलग तीर्थ स्थानों की मिट्टी भरी जा रही है. इस क्रम में मेरठ के गगोल तीर्थ की मिट्टी भी अयोध्या भेजी गयी है.

मेरठ: आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरु होगा. इससे पहले जगह-जगह की मिट्टी नींव में भरने के लिए अयोध्या भेजी जा रही है. मेरठ के गगोल तीर्थ की मिट्टी भी अयोध्या भेजी गई है. गगोल तीर्थ देश के महत्वपूर्ण तीर्थों में से एक है. मान्यता है कि भगवान राम ने इस जगह पर दानवों का संहार किया था.

पांच अगस्त की तारीख का सभी को इंतज़ार है. हो भी क्यों न क्योंकि इस दिन भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरु होगा.

देश के सभी तीर्थों की मिट्टी भी मंदिर की नींव में भरी जाएगी. इसी कड़ी में मेरठ के गगोल तीर्थ की मिट्टी भी अयोध्या भेजी गई है. मान्यता है कि जब गगोल तीर्थ पर श्रीराम के चरण पड़े थे तो विश्वामित्र के यज्ञ कुण्ड की रक्षा हुई और दानवों का संहार हुआ.

विश्वामित्र की यहां पूजा की जाती है

गगोल तीर्थ देश भर में इकलौता ऐसा स्थान है जहां आज भी विश्वामित्र की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इसी स्थान पर विश्वामित्र का यज्ञ कुण्ड हुआ करता था और उनके यज्ञ को ही मयदानव और अन्य राक्षस खंडित किया करते थे.

जब प्रभु राम और लक्ष्मण यहां आए तो उन्होंने न सिर्फ यज्ञ की रक्षा की. बल्कि दानवों का संहार भी किया. यही नहीं, इसी स्थान पर प्रभु राम ने एक ऐसा तीर भी चलाया जिससे यहां एक सरोवर का निर्माण हुआ. इस सरोवर में आज भी हमेशा पानी मौजूद रहता है.

दीपावली से पहले होगी दीपावली

अब संतों को इंतज़ार है, उस पल का जब इसी मेरठ की मिट्टी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की नींव में भरी जाएगी. संतों का कहना है कि पांच अगस्त की तारीख का तो वो पीढ़ियों से इंतज़ार कर रहे थे.

संतों का कहना है कि इस बार पांच अगस्त को दीपावली के पहले ही एक और दीपावली मनाई जाएगी और समूचा गगोल तीर्थ दीयों की रोशनी से जगमगाएगा. संतों का कहना है कि मेरठ महानगर के अंदर 510 भगवा ध्वज पताकाये लहराएंगी. 500 स्थानों पर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

सज्जन सिंह का मशहूर किरदार निभाने वाले अनुपम श्याम ओझा की मदद के लिए आगे आए सीएम योगी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

28 मार्च को कितने बजे होगा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन? यहां जानें- सटीक समय और पूरा कार्यक्रम
28 मार्च को कितने बजे होगा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन? यहां जानें- सटीक समय और पूरा कार्यक्रम
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया संबोधित
लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- सऊदी सरकार ने कब्रों और मकबरों को ढहाया
Uttarakhand News: दिल्ली दौरे पर सीएम धामी की PM मोदी से मुलाकात, रामनवमी पर भेंट की देवभूमि की सौगात
उत्तराखंड: दिल्ली दौरे पर सीएम धामी की PM मोदी से मुलाकात, रामनवमी पर भेंट की देवभूमि की सौगात
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, 'थाली की जगह...'
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, 'थाली की जगह...'

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट 
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
Embed widget