एक्सप्लोरर

सौरभ हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का शक गहराया, अब पुलिस के पास ये 3 रास्ते!

Meerut Murder Case: पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने इस हत्याकांड को अब तक का सबसे खौफनाक मामला बताया है. डॉक्टर ने कहा अपने 30 साल के करियर में मैंने ऐसा केस नहीं देखा, यह कोई साधारण हत्या नहीं है.

UP News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरुआती निष्कर्षों ने पुलिस और डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ की बॉडी करीब दो से तीन हफ्ते पुरानी थी और उसकी त्वचा गल चुकी थी, दांत हिल रहे थे और शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह से खराब हो चुके थे.

मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि शरीर पर सीमेंट का घोल डाला गया था, जिससे उसकी उम्र और अन्य जानकारियां निकालने में दिक्कत हुई. हालांकि, डॉक्टरों की टीम अन्य वैज्ञानिक तरीकों से सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

कातिल की क्रूरता से डॉक्टर भी दंग

पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने इस हत्याकांड को अब तक का सबसे खौफनाक मामला बताया है. डॉ. अशोक कटारिया ने कहा, “अपने 30 साल के करियर में मैंने ऐसा केस नहीं देखा. यह कोई साधारण हत्या नहीं है. ऐसा क्रूर कृत्य कोई सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता.”

क्या हत्या तंत्र-मंत्र से जुड़ी है?

इस हत्याकांड में तंत्र-मंत्र का एंगल भी सामने आ रहा है. पुलिस को मुख्य आरोपी साहिल के कमरे से कई अजीबोगरीब चीजें मिली हैं, जिनमें कुछ तांत्रिक सामान और रहस्यमयी रसायन शामिल हैं. इससे शक गहरा गया है कि यह हत्या किसी तांत्रिक अनुष्ठान का हिस्सा हो सकती है.

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिन पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की टुकड़ों में कटी लाश बरामद हुई थी. बाद में उसकी पहचान सौरभ के रूप में हुई. शुरुआती जांच में सामने आया कि कातिल ने हत्या के बाद शरीर के टुकड़े किए और उसे गलाने के लिए सीमेंट का घोल डाला, ताकि शव जल्दी सड़ जाए और पहचान न हो सके.

साहिल की तलाश में जुटी पुलिस

इस हत्या में मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल का नाम सामने आया है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस उनके राज तलाश में लगातार दबिश दे रही है. जांच में सामने आया है कि साहिल का बर्ताव कुछ समय से अजीब था और वह गुप्त रूप से तंत्र-मंत्र से जुड़ा रहा है.

शव के टुकड़ों ने बढ़ाई जांच की मुश्किलें

अब आगे क्या?

• पुलिस साहिल के दोस्तों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह सामने आ सके.
• फॉरेंसिक टीम सौरभ के शरीर पर मिले रसायनों की जांच कर रही है ताकि यह पता चले कि सीमेंट का घोल क्यों डाला गया.
• पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र से जुड़ा कोई बड़ा गिरोह तो नहीं.

यह खौफनाक हत्याकांड पूरे मेरठ में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस जल्द ही इस मामले का पूरा सच सामने लाने का दावा कर रही है.

Hathras में छात्राओं को पास करने के नाम यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर प्रयागराज से गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरखंड कैबिनेट का विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल हुए ये 5 नए मंत्री
उत्तरखंड कैबिनेट का विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल हुए ये 5 नए मंत्री
हमीरपुर में रिटायर्ड DIG के भतीजे की संदिग्ध मौत, लहूलुहान हालत में मंदिर के बाहर मिला था युवक
हमीरपुर में रिटायर्ड DIG के भतीजे की संदिग्ध मौत, लहूलुहान हालत में मंदिर के बाहर मिला था युवक
Mahoba News: CMO कार्यालय में भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Mahoba News: CMO कार्यालय में भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Gorakhpur News: आज माह-ए-रमजान के अंतिम जुमे की नमाज, गुरुवार को नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद
गोरखपुर: आज माह-ए-रमजान के अंतिम जुमे की नमाज, गुरुवार को नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: इजरायल का दावा- ईरान की लीडरशिप खत्म, तेल की किल्लत पर भारत ने उठाया बड़ा कदम, अब तक 3,114 मौतें
LIVE: इजरायल का दावा- ईरान की लीडरशिप खत्म, तेल की किल्लत पर भारत का बड़ा कदम, अब तक 3,114 मौतें
उत्तरखंड कैबिनेट का विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल हुए ये 5 नए मंत्री
उत्तरखंड कैबिनेट का विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल हुए ये 5 नए मंत्री
'भारत से ड्रोन लेकर...', फिर बिलबिलाया पाकिस्तान, इंडिया का नाम लेकर किसको दी धमकी
'भारत से ड्रोन लेकर...', फिर बिलबिलाया पाकिस्तान, इंडिया का नाम लेकर किसको दी धमकी
‘मेरे पति की सफलता के पीछे...’ साक्षी धोनी के पोस्ट ने लूटी महफिल, ससुर के बर्थडे पर खास अंदाज में दी बधाई
‘मेरे पति की सफलता के पीछे...’ साक्षी धोनी के पोस्ट ने लूटी महफिल, ससुर के बर्थडे पर खास अंदाज में दी बधाई
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
Chaitra Navratri 2026: साबूदाना से बोर हो गए हैं? नवरात्रि में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन
Navratri 2026: साबूदाना से बोर हो गए हैं? नवरात्रि में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
Embed widget