एक्सप्लोरर

मेरठ: रमजान के पहले जुमे पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल से BJP नेता के गैराज पर पथराव

Meerut News: मेरठ में रमजान के पहले जुमे पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, जब बीजेपी नेता के कार गैराज पर धार्मिक स्थल से पथराव किया गया. इस घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है.

Meerut News: यूपी के मेरठ में माहौल खराब करने की साजिश की गई. रमजान के पहले जुमे पर धार्मिक स्थल से बीजेपी नेता के नए खुले कार गैराज के उद्घाटन के दौरान पथराव कर दिया गया. जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. लोग पथराव से बचने के लिए इधर से उधर भागने लगे. इस घटना को लेकर बीजेपी नेताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. विवाद के बीच बीजेपी नेता कमलदत्त शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे गए और अधिकारियो को जमकर खरी-खोटी सुनाई. 

बताया जा रहा है कि मेरठ के टीपी नगर में एच आर एस चौक पर बीजेपी नेता दीपक ने शुक्रवार को गौरी ऑटो केयर कार गैराज खोला है पहले ही दिन इस पर पथराव कर दिया गया. आरोप है कि ये पथराव पास के ही धार्मिक स्थल से किया गया, जिससे भगदड़ मच गई. लोग पथराव से बचने के लिए इधर से उधर भागने लगे. कुछ ही देर में मेरठ शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े पूर्व प्रत्याशी और बीजेपी नेता कमल दत्त शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे गए और पुलिस से उलझ बैठे. उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल से पथराव हुआ है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

रमजान से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश
रमजान के पहले जुमे पर पुलिस अलर्ट मोड पर थी लेकिन, पथराव की खबर मिली तो कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. सवाल खड़ा हो रहा है कि साजिश करने वाले कौन थे, खुफिया विभाग को क्यों भनक नहीं लगी, मामला और बड़ा हो सकता था. पुलिस ने बीजेपी नेताओं को खूब समझाया वो नहीं माने और बोले कड़ा एक्शन लीजिए नहीं तो अच्छा नहीं होगा. बीजेपी महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि योगी जी की सरकार में इतनी हिम्मत बर्दाश्त नहीं करेंगे. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. 

AMU में होली खेलने की परमिशन होगी या नहीं? यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

मामला बढ़ने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. बीजेपी नेता धार्मिक स्थल से पथराव का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस पथराव की बात को स्वीकार कर रही है लेकिन पथराव कहां से हुआ इसकी जांच की बात कर रही है. पुलिस आसपास लेग सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है ताकि सही बात का पता लगाया जा सके. 

इनपुट- सनुज शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद इलाके में एक्शन तेज, दो और मदरसे सील
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड के बाद इलाके में एक्शन तेज, दो और मदरसे सील
उत्तराखंड: 2027 में BJP के लिए मुसीबत बन सकती हैं ये सीटें, खटीमा से मंगलौर तक चुनौती
उत्तराखंड: 2027 में BJP के लिए मुसीबत बन सकती हैं ये सीटें, खटीमा से मंगलौर तक चुनौती
UP News: योगी सरकार में दिव्यांगजनों को मिला त्वरित न्याय, हेल्पलाइन पर समस्याएं हो रहीं हल
योगी सरकार में दिव्यांगजनों को मिला त्वरित न्याय, हेल्पलाइन पर समस्याएं हो रहीं हल
Gorakhpur News: रील बनाने के चक्कर में राप्ती नदी के तेज बहाव में बहे 2 दोस्त, पुलिस ने बरामद किया शव
गोरखपुर: रील बनाने के चक्कर में राप्ती नदी के तेज बहाव में बहे 2 दोस्त, पुलिस ने बरामद किया शव

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget