एक्सप्लोरर

UP News: 'भड़काऊ' पोस्ट को LIKE करना अपराध है या नहीं? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बताया

High Court on Social Post Like: एक मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को लाइक करना आईटी अधिनियम के तहत अपराध नहीं है.

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि व्हाट्सऐप या फेसबुक पर पोस्ट पसंद करना, उसे प्रकाशित या ट्रांसमिट करने जैसा नहीं है, इसलिए महज एक पोस्ट पसंद करने पर उस पर आईटी अधिनियम की धारा 67 लागू नहीं होगी, जो कि अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री के प्रकाशन पर लागू होती है. इस टिप्प्णी के साथ न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने आगरा जिले के इमरान खान नाम के व्यक्ति के खिलाफ चल रहा आपराधिक मुकदमा रद्द कर दिया.

अदालत ने कहा, “रिकॉर्ड में दर्ज तथ्यों से प्रतीत होता है कि ऐसा कोई संदेश रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है जिसकी प्रकृति भड़काऊ हो सकती है और एक संदेश को पसंद करने मात्र से आईटी अधिनियम की धारा 67 लागू नहीं होगी.” याचिकाकर्ता ने अपने खिलाफ मामला रद्द करने की मांग करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 482 (हाई कोर्ट की निहित शक्तियां) के तहत यह याचिका दायर की थी.

क्या है मामला?

याचिकाकर्ता पर चौधरी फरहान उस्मान की पोस्ट को लाइक करने के लिए मामला दर्ज किया गया था. उस्मान की पोस्ट राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट के पास लोगों को एकत्रित करने से जुड़ी थी. इमरान खान पर “सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश” के लिए मामला दर्ज किया गया था, क्योंकि बिना अनुमति के जुलूस निकालने के लिए मुस्लिम समुदाय से करीब 600-700 लोग इस संदेश को पढ़कर एकत्रित हुए थे.

फेसबुक पर नहीं दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

अदालत ने कहा, “आईटी अधिनियम की धारा 67 अश्लील सामग्री के लिए है ना कि भड़काऊ सामग्री के लिए.” सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि उसके मुवक्किल के फेसबुक एकाउंट पर ऐसी कोई सामग्री नहीं पाई गई. हालांकि पुलिस ने कहा कि इमरान खान ने उसे मिटा दिया था, लेकिन इसी तरह की सामग्री व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पाई गई.

अदालत ने पिछले बृहस्पतिवार को दिए गए अपने निर्णय में कहा, “वकील की दलील सुनने और रिकॉर्ड देखने के बाद मुझे कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली जो याचिकाकर्ता को किसी आपत्तिजनक पोस्ट से जोड़ती हो.”

यह भी पढ़ें-

UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, कहा- पिछड़ों के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई कुर्सी नहीं दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget