Milkipur Bypoll 2025: मिल्कीपुर में वोटिंग से पहले सपा ने लगाए गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग
Milkipur Bypoll 2025: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आज वोटिंग होनी है. इससे पहले ही आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. सपा ने पहले से ही चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई है.

Milkipur Bypoll Election 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आज वोटिंग होनी हैं. इस बीच वोटिंग से पहले ही समाजवादी पार्टी ने कई तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं. सपा ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन के इशारे पर चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है. सपा के बूथ एजेंट को जबरन रेड कार्ड जारी किया जा रहे है. सपा ने तमाम शिकायतों का चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है.
सपा नेता आईपी सिंह से देर रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री कुछ लोगों के साथ बूथ लूटने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा- 'स्वास्थ्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह अमानीगंज ब्लॉक में अपने कुछ लोगों के साथ बूथ लूटने की योजना बना रहे हैं..आयोग तत्काल संज्ञान ले और उनको मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से तत्काल बाहर भेजे. अभी भी दर्जनों मंत्री अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं और बूथ मैनेज कर रहे हैं.'
स्वास्थ्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह अमानीगंज ब्लॉक में अपने कुछ लोगों के साथ बूथ लूटने की योजना बना रहे हैं..आयोग तत्काल संज्ञान ले और उनको मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से तत्काल बाहर भेजे।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) February 4, 2025
अभी भी दर्जनों मंत्री अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं और बूथ मैनेज कर रहे हैं।@ECISVEEP…
सपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी करने का आरोप
उन्होंने एक और पोस्ट में कुछ लाल कार्ड की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में सपा के कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी हो रहे हैं. सपा नेता आईपी सिंह ही नहीं समाजवादी पार्टी की ओर से भी इसी तरह की कई शिकायतें चुनाव आयोग से की जा रही है. सपा ने एक पोस्ट में आरोप लगाया कि 'मिल्कीपुर विधानसभा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बंसीधर शर्मा ग्राम सभा कटघरा में बूथ अध्यक्षों को बांट रहे शराब और पैसे. कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो.'
मिल्कीपुर विधानसभा में कुमारगंज SO अमरजीत सिंह, मिल्कीपुर CO श्रेयस त्रिपाठी और एसपी (RA) मधुबन सिंह मिलकर समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारियों के घर जाकर धमका रहे हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 4, 2025
इन अधिकारियों की पहले भी आयोग से शिकायत हुई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग।
निष्पक्ष…
सपा ने चुनाव आयोग से तमाम शिकायतों को संज्ञान में लेकर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें. सपा ने आरोप लगाया कि 'मिल्कीपुर विधानसभा में कुमारगंज SO अमरजीत सिंह, मिल्कीपुर CO श्रेयस त्रिपाठी और एसपी (RA) मधुबन सिंह मिलकर समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारियों के घर जाकर धमका रहे हैं. इन अधिकारियों की पहले भी आयोग से शिकायत हुई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग. निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो.
महाकुंभ भगदड़ पर अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी बोले- नेताओं की काली नजर लग गई
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























