एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद के कॉलेज में बुर्का विवाद के बीच ABVP का फिर हंगामा, धर्म-परिवर्तन का जताया शक

Burqa Controversy: कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने एबीवीपी के छात्र नेताओं को समझा-बुझाकर वापस कर दिया. कॉलेज के माहौल को खराब न करने की नसीहत देते हुए जाने को कह दिया.

Moradabad Burqa Controversy: मुरादाबाद में तीन दिन पहले हिन्दू डिग्री कॉलेज में बुर्के पर पाबंदी के विरोध में सपा छात्र सभा ने प्रदर्शन किया था जिसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा चेंजिंग रुम की व्यवस्था कर देने और क्लास रूम में हिजाब को इजाज़त देने से विवाद खत्म हो गया, लेकिन आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ छात्र नेता कॉलेज पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया. ABVP ने आरोप लगाया कि सपा के प्रदर्शन में जिस लड़की ने खुद को मुस्लिम कहा था वो हिन्दू है. उसका धर्म परिवर्तन कराने की साजिश की जा रही है. 

एबीवीपी के छात्रों ने आरोप लगाया कि सपा के प्रदर्शन में जो लड़की खुद को मुस्लिम बताकर बुर्के पर रोक का विरोध कर रही है वो हिन्दू है. उन्होंने कहा कि  हमें शक है कि उस लड़की का धर्म परिवर्तन कराये जाने की कोशिश की जा रही है या उस विरोध के पीछे कोई साजिश थी, इसलिए उस लड़की को बुलाया जाए और उसके परिजनों को उसके बयान से अवगत कराया जाए, जो उसका बयान मीडिया में चल रहा है.

पुलिस प्रशासन ने मामला शांत कराया

मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने एबीवीपी के छात्र नेताओं को समझा-बुझाकर वापस कर दिया. हंगामा कर रहे एक छात्र नेता को पुलिस ने सख्ती के साथ कॉलेज के माहौल को खराब न करने की नसीहत देते हुए जाने को कहा. कॉलेज प्रशासन का कहना था कि कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है उस लड़की ने मीडिया में आने के लिए अपना नाम मुस्लिम बता दिया होगा लेकिन हम उस पर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करेंगे जिससे उसका करियर बर्बाद हो जाए. पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्र नेताओं को डांटते हुए कॉलेज परिसर से बाहर निकाल दिया. 

कॉलेज प्रशासन ने कही ये बात
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कुछ लोग बिना वजह कॉलेज में हंगामा कर माहौल खराब करना चाहते हैं जिन्हें उनके मंसूबो में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. ऐसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र है जो कॉलेज के माहौल को खराब करना चाहते हैं.  

समाजवादी छात्र सभा की महिला नेता का कहना है कि मैं भी एक हिंदू हूं और मैं सपा छात्र सभा से जुड़ी हुई हूं. मुस्लिम छात्राओं के बुर्के का मामला था इसलिए उस दिन हम लोग कॉलेज पहुंचे थे. हमारे साथ उस दिन प्रदर्शन में एक हिन्दू छात्रा ने हो सकता है टीवी पर आने के लिए मुस्लिम नाम अपना बता दिया हो उसके अलावा उसकी कोई और मंशा नहीं रही होगी. अब विवाद खत्म हो चुका है और कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है इसलिए इस मामले को और तूल न दिया जाए. फिलहाल हिंदू कॉलेज में पुलिस और एलआईयू की टीम लगी हुई हैं ताकि कोई शैक्षिक कार्य को बाधित ना कर सके. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'पूर्वांचल में बिना सुभासपा के बीजेपी जीत ही नहीं सकती', ओम प्रकाश राजभर के बेटे का दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
उत्तराखंड: देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, पति और ससुरालवालों पर जहर देने का आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, पति और ससुरालवालों पर जहर देने का आरोप, FIR दर्ज
UP News: सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से पकड़ा
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से पकड़ा
सहारनपुर में रिश्तों का कत्ल! 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मौसा, दरिंदगी के बाद अरेस्ट
सहारनपुर में रिश्तों का कत्ल! 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मौसा, दरिंदगी के बाद अरेस्ट

वीडियोज

Iran US Israel War: 'अमेरिकी सैनिक आए तो वापस नहीं जाएंगे', ईरान की बड़ी चेतावनी | Trump | Netanyahu
Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East Tensions: ईरान वॉर में फंसे ट्रंप को कतर से बड़ा झटका, मध्यस्थता से इनकार, बताया क्या है उसका प्लान
ईरान वॉर में फंसे ट्रंप को कतर से बड़ा झटका, मध्यस्थता से इनकार, बताया क्या है उसका प्लान
अखिलेश यादव के भगवान राम वाले पोस्ट पर सियासत, केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'डर से बदली सपा...'
अखिलेश यादव के भगवान राम वाले पोस्ट पर सियासत, केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'डर से बदली सपा...'
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
Embed widget